{"_id":"664f4aac7e180e36b2004047","slug":"paonta-sahib-four-people-injured-due-to-bull-attack-accident-case-nahan-news-c-177-1-ssml1030-124994-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: पांवटा साहिब में सांड के हमले से चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: पांवटा साहिब में सांड के हमले से चार लोग घायल
विज्ञापन
पशुपालन विभाग और नगर परिषद गोशाला टीम ने मौके पर पहुंचकर किया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। नगर परिषद क्षेत्र के बाइपास पर सांड ने एक बच्चे समेत चार लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। उसके बाद भी पशुपालन विभाग और नगर परिषद पांवटा की टीम ने मौके पर पहुंचकर सांड को काफी मुश्किल से काबू में किया। जानकारी के अनुसार, पांवटा साहिब के बाइपास में कही से अचानक एक सांड आ धमका। सांड ने रमेश कुमार पर हमला किया। हमले से गिरने पर आसपास खड़े लोग बचाने को दौड़े। लोगों ने खूब शोर मचाया। घायल को बचाने पहुंचे गुलशन खापड़ा को भी सांड ने हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद एक बच्चे और अन्य व्यक्ति की तरफ भाग कर आंशिक रूप से घायल कर दिया। लोगों ने पशुपालन विभाग और नगर परिषद को सूचित किया।
नगर परिषद के गोशाला की देखरेख करने वाले समाजसेवी अफलातून कश्यप ने बताया कि गुलशन खापड़ा को ज्यादा चोटें आई हैं। उसके बाद लोगों ने उसे अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया। संयुक्त टीम ने किसी तरह से सांड को डॉ. बंगाला गली में काबू कर लिया। अफलातून ने कहा कि मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि एक बच्चे की तरफ सांड भागा। बच्चे को बचाने के लिए पहुंचे पिता पर भी हमला कर किया। इसके बाद गुलशन खापड़ा पर हमला कर घायल कर दिया। जानकारी अनुसार ऐसी आंशका जताई जा रही है कि गर्मी में सांड पागल हो गया था। पकड़े जाने पर पानी पिलाने के बाद सांड ने दम तोड़ दिया। उसके बाद नगर परिषद गोशाला में कार्यरत लोगों ने सांड को दफना दिया।
नगर परिषद पांवटा साहिब अध्यक्षा निर्मल कौर ने बताया कि सूचना मिलते ही तुरंत गोशाला में मवेशियों की देखभाल करने वालों को मौके पर भेज दिया गया था। पशुपालन विभाग टीम भी मौके पर पहुंच गई थी।