फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   panchyat election

उपचुनाव: बगड़ में विजय 124 मतों से जीते

Fri, 01 Oct 2021 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
panchyat election
बगड़ पंचायत में प्रधान पद के लिए मतदान करने पहुंचे 78 वर्षीय परमानंद शर्मा। - फोटो : NAHAN
ददाहू/ राजगढ़/ पांवटा साहिब (सिरमौर)। सैनधार क्षेत्र की बगड़ पंचायत में शुक्रवार को हुए उपचुनाव में विजय कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजेंद्र कुमार को कड़ी टक्कर देते हुए 124 मतों से पराजित किया। प्रधान पद को लेकर हुए कड़े मुकाबले के बीच विजय कुमार को 396 व राजेंद्र कुमार को कुल 272 मत प्राप्त हुए, जिसमें विजय कुमार ने 124 मतों से जीत दर्ज की। विजय कुमार तत्कालीन पंचायत प्रधान दिवंगत जगदीश ठाकुर के भाई हैं। जिनको सहानुभूति मतों का लाभ भी मिला।
विज्ञापन

प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव में कुल 744 मतदाताओं में से 673 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह दिखाई दिया। इसको लेकर मतदान केंद्रों पर ग्रामीणों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। निर्धारित समय अवधि तक मतदान 91 फीसदी दर्ज किया गया। एआरओ रामलाल ने बताया कि उप चुनाव को लेकर 91 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। मतदान पूर्ण रूप से शांतिपूर्ण रहा। दो मतदान केंद्रों पर पांच बूथ स्थापित किए गए थे। जहां सभी मतदाताओं ने बारी-बारी से अपना मतदान किया।
विज्ञापन

...........
सुमन देवी बनी शाया सनौरा पंचायत की उपप्रधान
राजगढ़ (सिरमौर)। विकास खंड राजगढ़ की ग्राम पंचायत शाया सनौरा में शुक्रवार को उप प्रधान पद के लिए उप चुनाव में सुमन देवी ने जीत दर्ज की है। इस दौरान 80 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। सुमन देवी ने अपने प्रतिद्वंद्वी मंदीप को 164 मतों से पराजित किया। सुमन देवी को 364 व मंदीप को 200 मत मिले दो। मत रद्द हुए, जबकि एक ने नोटा दबाया। कुल 708 मतदाताओं में से 567 मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया। पंचायत निरीक्षक नितेश भाटिया ने बताया कि ग्राम पंचायत शाया सनौरा में उपप्रधान पद के दो उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। जिसमें सुमन देवी ने मंदीप को 164 मतों से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर , विकास खंड पांवटा साहिब की हरिपुरखोल पंचायत के वार्ड पांच के लिए हुए चुनाव में मान सिंह वार्ड सदस्य चुने गए हैं। जबकि, मिश्रवाला पंचायत के वार्ड नंबर दो के अब्दुल रहमान सदस्य चुने गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed