फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   pajota swatantrata senani samit send letter to pm and president

Sirmour News: सोनम वांगचुक के समर्थन में राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

Sat, 18 Jul 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
pajota swatantrata senani samit send letter to pm and president
एसडीएम राजगढ़ को ज्ञापन सौंपते पझौता स्वतंत्रता सेनानी समाज कल्याण समिति के पदाधिकारी। स्रोत : 
-पझौता समिति 20 जुलाई को राजगढ़ में निकलेगी शांति मार्च
विज्ञापन

-समिति अध्यक्ष बोले, देशहित के मुद्दों पर हो सार्थक पहल
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। पझौता स्वतंत्रता सेनानी समाज कल्याण समिति ने पर्यावरण एवं सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में शनिवार को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन उपमंडलाधिकारी राजगढ़ राजकुमार ठाकुर के माध्यम से सौंपा। समिति ने केंद्र सरकार से वांगचुक की ओर से उठाए गए जनहित, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर गंभीरता से विचार करने की मांग की है।
समिति अध्यक्ष जयप्रकाश चौहान के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि सोनम वांगचुक की ओर से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल किसी व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए नहीं, बल्कि देशहित, पर्यावरण संरक्षण और आम जन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को लेकर है। इसलिए केंद्र सरकार को उनके साथ शीघ्र सकारात्मक और सार्थक वार्ता कर समाधान निकालना चाहिए।
विज्ञापन

जयप्रकाश चौहान ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और देश के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर सभी नागरिकों को एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र सरकार इन मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेगी। उन्होंने बताया कि सोनम वांगचुक के समर्थन में 20 जुलाई को राजगढ़ में एक शांति मार्च भी निकाला जाएगा, जिसमें क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में भाग लेंगे। इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शकुंतला चौहान, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश आर्य, रतन सिंह, स्नेहा शर्मा सहित समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।----------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed