{"_id":"630515af4ebc826257243cad","slug":"one-person-died-in-jeep-accident-in-tikkerdhar-in-ronhaat-minas-vikasnagar-raod-nahan-news-sml4192891140","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप खाई में गिरी, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीप खाई में गिरी, चालक की मौत
विज्ञापन
मीनस-विकासनगर सड़क पर गहरी खाई में लुढ़की सेब से लदी पिकअप। संवाद
- फोटो : NAHAN
रोनहाट (सिरमौर)। रोनहाट-मीनस-विकासनगर सड़क पर सेब से लदी जीप (पिकअप) के खाई में गिरने से एक व्यक्ति हो गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह हिमाचल प्रदेश से सेब लेकर देहरादून मंडी जा रही जीप (एचपी62ए-3581) हिमाचल और उत्तराखंड के सीमांत इलाके टिकरधार में अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।
इस सड़क हादसे में वाहन चालक पवन निवासी ग्राम डिडो सिरमौर की मौके पर ही मौत हो गई। ख्यालीराम निवासी ग्राम नेरवा (शिमला) गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही राजस्व पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए विकासनगर अस्पताल पहुंचाया।
नायब तहसीलदार केशव दत्त जोशी ने बताया कि हादसे में मृतक चालक की पहचान होने के बाद परिजनों को घटना की सूचना कर दी गई। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।