{"_id":"619e7489cb4548055029f9c0","slug":"one-person-died-in-batamandi-road-ponta-sahib-due-to-hit-of-unknown-vehicle-nahan-news-sml3912960137","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से साइकिल चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से साइकिल चालक की मौत
विज्ञापन
one person died in batamandi road ponta sahib due to hit of unknown vehicle
पांवटा साहिब (सिरमौर)। बातामंडी मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल चालक की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल को 108 एंबुलेंस के माध्यम से पांवटा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर किया गया था लेकिन घायल ने रास्ते में दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पांवटा पुलिस टीम मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
संजीव कुमार पुत्र बारु राम निवासी गांव घुतनपुर डाकघर बातामंडी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। संजीव ने बताया कि वह पांवटा की सतीवाला में कार्यरत है। यह एनएच-707 बातामंडी से अपने घर घुतनपुर पैदल जा रहा था।
इसी समय एक गाड़ी खोल का पुल जो काली माता मंदिर के पास है, पार करते हुए बातापुल चौक की तरफ से बहुत तेज गति से आई। गाड़ी ने अपनी दिशा छोड़कर दूसरी दिशा में जाकर साइकिल चालक प्रवासी कामगार रामदास (55) पुत्र मातादीन निवासी हनमंतपुरा इटावा उत्तर प्रदेश, हाल निवासी पातलियों को जोरदार टक्कर मार द्री।
विज्ञापन
हादसे में रामदास उछल कर कच्ची सड़क में जा गिरा, जबकि वाहन चालक मौका से गाड़ी को भगा कर ले गया। हादसे में रामदास को सिर, टांग और अन्य शरीर के हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। रामदास को 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद पांवटा से पीजीआई रेफर कर दिया लेकिन घायल ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
मामले की जांच मुख्य आरक्षी तेजिंद्र सिंह की टीम कर रही है। डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने पुष्टि की है। डीएसपी ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। जांच टीम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।