फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   nsui organised meeting in nahan

Sirmour News: छात्रों को पेश आ रही समस्या पर एनएसयूआई करेगी मदद

Sun, 09 Jun 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
nsui organised meeting in nahan
छात्रों को पेश आ रही समस्या पर एनएसयूआई करेगी मदद
विज्ञापन

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन इकाई जिला सिरमौर ने बैठक में किया मंथन
संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन इकाई जिला सिरमौर की एक बैठक का आयोजन नाहन कांग्रेस भवन में किया गया। बैठक में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं की ओर से विद्यार्थियों के विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से सत्र 2024- 25 के लिए कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई हैं। यदि किसी भी छात्र को जिला सिरमौर के किसी भी कॉलेज में दाखिला लेते समय समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो एनएसयूआई की ओर से सहायता दी जाएगी।


एनएसयूआई के जिला सचिव विक्रम शर्मा ने कहा कि कोई भी ऐसा छात्र हो जिसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण पढ़ाई नहीं कर पा रहा है वह भी कार्यकर्ताओं से संपर्क कर सकता है। एनएसयूआई पूरा सहयोग करेगा। इसके साथ एनएसयूआई प्रदेश सरकार के समक्ष भी छात्र-छात्राओं की समस्याओं को रखेगी और पूरा करवाने का प्रयास करेंगी। बैठक में एनएसयूआई प्रदेश सचिव धनवीर सिंह, जिला सचिव विक्रम शर्मा, प्रदेश विश्वविद्यालय महासचिव रणदीप ठाकुर, नाहन पूर्व सचिव पृथ्वी ठाकुर, नाहन पूर्व अध्यक्ष मनदीप ठाकुर, विवेक ठाकुर, मनीष गतलोगी, शानू ठाकुर, दीपक शर्मा और हर्ष आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed