फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   NSUI burnt effigy in Nahan, raised slogans

Sirmour News: एनएसयूआई ने नाहन में फूंका पुतला, जमकर की नारेबाजी

Thu, 19 Sep 2024 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
NSUI burnt effigy in Nahan, raised slogans
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के राहुल गांधी को लेकर दिए बयान पर फूटा गुस्सा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर दिए गए बयान को लेकर जिला मुख्यालय नाहन में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध जताया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दिल्ली गेट के समीप केंद्रीय मंत्री का पुतला फूंका।

एनएसयूआई नाहन के पूर्व अध्यक्ष मनदीप ठाकुर के नेतृत्व में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने इस दौरान केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने इस दौरान मांग उठाई कि मंत्री के इस प्रकार के बयान को लेकर भाजपा व केंद्र सरकार को माफी मांगनी चाहिए। यह बहुत निंदनीय है। राहुल गांधी के खिलाफ केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने जिस भाषा का प्रयोग किया वह उनको शोभा नहीं देता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राहुल गांधी संवैधानिक पद पर मौजूद हैं और उनको लेकर इस प्रकार की बयानबाजी से देशभर में रोष है। उन्होंने कहा कि जिस परिवार ने देश के लिए शहादत दी हो उनके लिए इस प्रकार की भाषा का प्रयोग करना बहुत ही दुर्भाग्य पूर्ण है। इसके लिए केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नारेबाजी के दौरान कहा कि यदि उन्होंने इस अभद्र टिप्पणी के लिए माफी नहीं मांगी तो एनएसयूआई सड़कों पर उतर कर केंद्र सरकार और उनके मंत्री का विरोध प्रदर्शन जारी रखेगी। इस अवसर पर पूर्व जिला कार्यकारिणी सदस्य पृथ्वी ठाकुर, नाहन कैंपस से शानू ठाकुर, हनी ठाकुर, दीपक शर्मा, आदर्श शर्मा, हर्ष, दीपांशु, दिशांत ठाकुर, विवेक शर्मा, राहुल शर्मा, अमन, विपिन ठाकुर, आदित्य, सूर्य , ध्रुव ठुंडू, पीयूष चौहान, संकेत चौहान, रिंकू, गौरव शर्मा, प्रियांशु, पारस, शुभम आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed