फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   NSS volunteers spruced up the Surla school campus

Sirmour News: एनएसएस स्वयंसेवियों ने संवारा सुरला स्कूल परिसर

Sun, 04 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
NSS volunteers spruced up the Surla school campus
स्कूल में चल रहे एनएसएस शिविर में 25 स्वयं सेवी ले रहे हैं भाग
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुरला में चल रहे एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के तहत स्वयंसेवियों ने स्कूल परिसर और आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया। 25 स्वयंसेवियों ने श्रमदान करते हुए विद्यालय परिसर की साफ-सफाई की और आसपास बिखरे कचरे को एकत्र कर स्वच्छता का संदेश दिया।

स्वयंसेवियों ने स्कूल परिसर के विभिन्न हिस्सों की सफाई करने के साथ रास्तों और आसपास के क्षेत्र में भी सफाई अभियान चलाया। इस दौरान विद्यार्थियों ने स्वच्छ वातावरण बनाए रखने और सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने के लिए लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन


एनएसएस अधिकारी मोहन लाल शर्मा ने कहा कि विशेष शिविर के दौरान स्वयंसेवियों को सामाजिक जिम्मेदारी, अनुशासन और सेवा भावना से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में शामिल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्रमदान जैसी गतिविधियों से विद्यार्थियों में समाजसेवा की भावना विकसित होती है और वे जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिविर में 13 छात्राओं और 12 छात्रों सहित कुल 25 स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं। आगामी दिनों में भी सामाजिक जागरूकता, श्रमदान और रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इस दौरान सहयोगी सतिंद्र कौर भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed