{"_id":"652154524ae6a94a15064994","slug":"nss-camp-organised-in-maanpur-devda-school-nahan-news-c-177-1-ssml1030-9945-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: मानपुर देवड़ा में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: मानपुर देवड़ा में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन
विज्ञापन
मंदिरों की सफाई और पौधरोपण भी किया
मानपुर देवड़ा में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन
पांवटा साहिब(सिरमौर)। शाहिद सोहन सिंह मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मानपुर देवड़ा में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन हुआ। स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। स्थानीय स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल कुमार नागवाल का भी मार्गदर्शन रहा।
एनएसएस प्रभारी विनोद कपूर और नीलम शर्मा ने बताया कि एसएमसी प्रधान कृष्ण चंद ने शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में एनएसएस स्वयंसेवियों ने विभिन्न गतिविधियां की। प्रथम दिन से पंचायत के मंदिरों और दढ़ी साहिब गुरुद्वारे की सफाई और पौधरोपण भी किया। सुरक्षा दीवारों की लिपाई पोताई की गई। स्वयंसेवियों ने आसपास के लोगों को विभिन्न विषयों को लेकर जागरूक भी किया। विद्यार्थियों को प्रतिदिन योग भी करवाया और प्रभात फेरी भी निकाली जाती थी। शिविर में 30 विद्यार्थियों ने भाग लिया। संवाद