फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Now the wedding ceremony will be a one-day affair in Khat Banog of Shillai area

Sirmour News: शिलाई क्षेत्र के खत बनोग में अब एक दिन का होगा विवाह समारोह

Mon, 05 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Now the wedding ceremony will be a one-day affair in Khat Banog of Shillai area
फिजूलखर्ची और दिखावे पर लगेगी लगाम, सामाजिक नियम तोड़ने पर कार्रवाई का प्रावधान
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
शिलाई (सिरमौर)। विवाह समारोहों में बढ़ते खर्च और दिखावे को कम करने के लिए शिलाई क्षेत्र के खत बनोग में लोगों ने अहम निर्णय लिया है। अब क्षेत्र में विवाह समारोह केवल एक दिन का होगा। इस संबंध बैठक आयोजित कर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किए गए।
बैठक की अध्यक्षता खत के नंबरदार चंदन सिंह और कांडो गांव के नंबरदार रतन सिंह चौहान ने की। निर्णय के अनुसार विवाह के दौरान मामा के स्वागत पर कोई विशेष कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। विवाह के दूसरे दिन आने वाले मेहमानों और गांव के टोलुवा के लिए स्थानीय स्तर पर आवश्यकता के अनुसार भोजन की व्यवस्था की जा सकेगी। विवाह के निमंत्रण पत्र में भी केवल एक दिन के कार्यक्रम का ही उल्लेख किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में स्पष्ट किया गया कि समाज की ओर से तय किए गए नियम सभी परिवारों के लिए अनिवार्य होंगे। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सामाजिक स्तर पर कार्रवाई की जाएगी, जिसमें सामाजिक बहिष्कार का प्रावधान भी रखा गया है। बैठक में पूर्व में निर्धारित अन्य सामाजिक नियमों को यथावत रखने पर सहमति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि सामूहिक सहमति से लिया गया यह निर्णय विवाह समारोहों में होने वाली फिजूलखर्ची और दिखावे को कम करने में मदद करेगा। इससे परिवारों पर आर्थिक बोझ घटने के साथ सामाजिक परंपराओं को सादगी से निभाने की दिशा में भी पहल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article