{"_id":"66f55e596a6b902cce05cac8","slug":"now-district-level-sports-competition-of-students-from-29th-september-nahan-news-c-177-1-ssml1030-133271-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: अब छात्रों की जिला स्तरीय खेल स्पर्धा 29 सितंबर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: अब छात्रों की जिला स्तरीय खेल स्पर्धा 29 सितंबर से
विज्ञापन
पांवटा में भारी बारिश के चलते छात्र वर्ग की खेल प्रतियोगिता स्थगित की
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। वीरवार को शुरु होने वाली जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता स्थगित कर दी गई है। भारी बारिश के चलते स्थगित प्रतियोगिता अब 29 सितंबर से 2 अक्तूबर तक होगी। जिला शिक्षा उप निदेशक (उच्च) जिला सिरमौर के आदेश मिलने पर प्रतिभागी सभी स्कूलों की टीमों को सूचित कर दिया गया है।
बता दें कि 27 सितंबर से 30 सितंबर तक पीएमश्री छात्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तारुवाला पांवटा साहिब में छात्र वर्ग की अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता तिथि तय की गई थी, लेकिन, वीरवार को भारी बारिश होने और बारिश के पूर्वानुमान के चलते इस तिथि को स्थगित कर दिया गया है। इसके बारे में जिला शिक्षा उप निदेशक (उच्च) जिला सिरमौर अजीत चौहान ने प्रतियोगिता स्थगित होने के निर्देश जारी कर दिए गए है। इसमें जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता अब 29 सितंबर से दो अक्तूबर तक आयोजन की नई तिथि निर्धारित कर दी गई है। प्रतियोगिता शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग होंगे।
पीएमश्री छात्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तारुवाला पांवटा साहिब के प्रधानाचार्य डॉ. प्रेमपाल ठाकुर ने कहा कि जिला शिक्षा उप निदेशक (उच्च) जिला सिरमौर के निर्देश मिल गए है। इसके बाद सभी स्कूलों व ब्लॉकों की टीमों को सूचित कर दिया गया है। जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता अब 29 सितंबर से दो अक्तूबर तक होगी।
विज्ञापन
बाक्स...
उत्तर भारत फुटबाल प्रतियोगिता भी स्थगित
पांवटा साहिब(सिरमौर)। भारी बारिश के चलते पांवटा नगर परिषद खेल मैदान में होने जा रही सुपर कप फुटबाल प्रतियोगिता भी स्थगित कर दी गई है। आयोजक पीयूएफसी क्लब अध्यक्ष डॉ. अनुज शर्मा ने कहा कि वीरवार को प्रतियोगिता शुरु होनी थी, लेकिन, बुधवार मध्यरात्रि से ही भारी बारिश के चलते मैदान में पानी भर गया। अब उत्तर भारत स्तरीय फुटबाल खेल प्रतियोगिता 29 नवंबर से शुरु होकर दो अक्तूबर तक चलेगी। शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग होंगे। संवाद