फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   no doctore in three phc of pachad

पच्छाद के तीन पीएचसी में एक भी डॉक्टर नहीं, रोगी परेशान

Sat, 14 May 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला सराहां (सिरमौर)।
ब्यूरो, अमर उजाला सराहां (सिरमौर)। Updated Sat, 14 May 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
no doctore in three phc of pachad
मेडिकल छात्र - फोटो : PTI

सराहां (सिरमौर)। पच्छाद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली चलोग, बागथन, कोटीभनोग पीएचसी में डॉक्टर न होने के कारण क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के रोगियों को इलाज के लिए यहां-वहां भटकना पड़ रहा है। इन पीएचसी से क्षेत्र की करीब एक दर्जन पंचायतों के वाशिंदों को लाभ पहुंचता है लेकिन डॉक्टर न होने से क्षेत्र के लोग इस सुविधा से महरूम हैं। इसके अलावा सराहां व धामला में भी डॉक्टर के एक-एक पद रिक्त चल रहे हैं।

विज्ञापन


ऐसी स्थिति में क्षेत्र के रोगियों को अपने घर द्वार स्वास्थ्य की सुविधा न मिलने के कारण अतिरिक्त धन खर्च कर सराहां, नाहन, सोलन व राजगढ़ अस्पतालों की ओर रुख करना पड़ रहा है। इन अस्पतालों में जाने से जहां रोगियों एवं उनके तमीरदारों को आर्थिक चपत लग रही है वहीं उनका दिनभर का समय भी बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन



क्षेत्र के कुशल चौहान, धनबीर सिंह, बागथन पंचायत प्रधान महेंद्र सिंह, उपप्रधान देशराज, रमेश दत्त, देवेंद्र दत्त, मनमोहन सिंह, सुरेंद्र कुमार व राजकुमार आदि ने बताया कि चलोग, बागथन व कोटि बधोग पीएचसी में डॉक्टर न होने के कारण क्षेत्र के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग इलाज के लिए दूरदराज के अस्पतालों का रुख कर रहे हैं। इस कारण उनका समय व धन दोनों खर्च हो रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार से मांग की कि क्षेत्र की प्रत्येक पीएचसी में खाली चल रहे डॉक्टरों के पदों को अविलंब भरा जाए ताकि सरकार के दावों के अनुसार रोगियों को घर-द्वार पर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर बीएमओ पच्छाद डॉ. यशवंत कुमार ने बताया कि पीएचसी में रिक्त पड़े डॉक्टरों के रिक्त पदों से उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया दिया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed