{"_id":"6a8c36f998ea4c503e0f280d","slug":"nahan-renuka-haripurdhar-road-in-bad-condition-due-to-rain-nahan-news-c-177-1-ssml1028-186933-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: बारिश से नाहन-रेणुका-हरिपुरधार सड़क बदहाल, गड्ढों से सफर मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: बारिश से नाहन-रेणुका-हरिपुरधार सड़क बदहाल, गड्ढों से सफर मुश्किल
विज्ञापन
दोपहिया और छोटे वाहन चालकों के लिए बढ़ा हादसे का खतरा
पुलियों के बंद होने से सड़क पर बहता है पानी, गड्ढे भी नहीं आते नजर
कुछ समय पहले हुई थी टारिंग, अधिकांश जगह उखड़ने से सड़क की हालत बिगड़ी
मां भाग्यानी माता मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को भी झेलनी पड़ रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
संगड़ाह (सिरमौर)। इन दिनों नाहन-रेणुका जी-हरिपुरधार मार्ग पर अंधेरी से हरिपुरधार तक सड़क बदहाल है। मार्ग की खस्ताहाल स्थिति वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है।
बारिश के बाद सड़क की स्थिति और भी खराब हो गई है। वैसे तो इस मार्ग का करीब 80 प्रतिशत हिस्सा खराब हो चुका है, लेकिन सुंदरघाट से बढ़यालटा के बीच जगह-जगह पड़े गहरे गड्ढों में बारिश का पानी जमा होने से वाहन चालकों को संभलकर गुजरना पड़ रहा है। बारिश के दौरान स्थिति उस समय और विकट हो जाती है, जब सड़क किनारे बनी पुलियों के बंद होने या पानी की निकासी ठीक न होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर बहने लगता है। पानी और कीचड़ के कारण कई जगह गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे दोपहिया और छोटे वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। बड़े वाहन भी इन गड्ढों से होकर गुजरने के दौरान झटकों का सामना कर रहे हैं।
लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर कुछ समय पहले टारिंग का कार्य किया गया था, लेकिन अधिकांश स्थानों पर टारिंग उखड़ने के कारण सड़क की हालत बद से बदतर होती जा रही है। लोगों का आरोप है कि बरसात के दौरान पानी की निकासी की उचित व्यवस्था न होने से सड़क को सबसे अधिक नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन
यह मार्ग हरिपुरधार क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण होने के साथ-साथ प्रसिद्ध मां भाग्यानी माता मंदिर तक भी जाता है। रोजाना स्थानीय लोगों के अलावा श्रद्धालुओं और पर्यटकों के वाहन इस सड़क से होकर गुजरते हैं। ऐसे में सड़क की खराब हालत को लेकर क्षेत्रवासियों में रोष है। वाहन चालकों का कहना है कि गड्ढों के कारण वाहनों के टायर, सस्पेंशन और अन्य हिस्सों को नुकसान पहुंच रहा है। बारिश के दौरान सड़क पर जमा पानी के कारण हादसे की आशंका भी बनी रहती है। लोगों ने लोक निर्माण विभाग से सड़क की मरम्मत के साथ-साथ पानी की निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि समस्या बार-बार उत्पन्न न हो।
लोक निर्माण विभाग संगड़ाह के अधिशासी अभियंता खजान सिंह ने बताया कि बरसात में सड़क पर मरम्मत और टारिंग का कार्य करना मुश्किल होता है। उन्होंने कहा कि बारिश कम होते ही सड़क पर पड़े गड्ढों को भरने का कार्य करवाया जाएगा। मौसम साफ होने के बाद इस मार्ग पर टारिंग का कार्य भी प्रस्तावित है।