फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   State proud of the selection of four daughters in the Indian Kabaddi team: Rana

भारतीय कबड्डी टीम में 4 बेटियों के चयन से प्रदेश गौरवान्वित : राणा

Mon, 24 Aug 2026 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
State proud of the selection of four daughters in the Indian Kabaddi team: Rana
प्रदेश कबड्डी संघ के महासचिव कुलदीप राणा पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए। संवाद
जापान में होने वाली एशियन कबड्डी चैंपियनशिप में दिखाएंगी दम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पांवटा साहिब (सिरमौर)। प्रदेश की चार बेटियों का भारतीय महिला कबड्डी टीम में चयन हुआ है। ये खिलाड़ी सितंबर में जापान में होने वाली 20वीं एशियन कबड्डी चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। चयनित खिलाड़ियों में शिलाई क्षेत्र की रितु नेगी, शिलाई की ही पुष्पा राणा, मंडी की भावना ठाकुर और सोलन की ज्योति ठाकुर शामिल हैं।
हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव कुलदीप राणा ने पांवटा साहिब में आयोजित पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सितंबर में जापान में होने वाली 20वीं एशियन कबड्डी चैंपियनशिप के लिए भारतीय महिला टीम में हिमाचल की चार खिलाड़ियों का चयन हुआ है। उन्होंने इसे प्रदेश के लिए गर्व की बात बताया।
विज्ञापन

राणा ने कहा कि कबड्डी के क्षेत्र में भारत का पूरे विश्व में नाम है। हिमाचल की ये बेटियां भी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर देश का नाम रोशन करेंगी। उन्होंने कहा कि चारों खिलाड़ी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए जापान में खेलेंगी। उन्होंने प्रदेश सरकार से खिलाड़ियों के हित में ऐसे नियम बनाने की मांग की जिससे हिमाचल के खिलाड़ियों को रोजगार के लिए अन्य राज्यों में न भटकना पड़े। इस अवसर पर सिरमौर कबड्डी एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी सतीश कपूर, पूर्ण ठाकुर, प्रदीप शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed