{"_id":"691470c152e97d53b20625a7","slug":"njp-state-president-press-confrence-nahan-news-c-177-1-nhn1002-164393-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन नहीं, व्यवस्थाओं का पतन : बिंदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन नहीं, व्यवस्थाओं का पतन : बिंदल
विज्ञापन
नाहन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल। संवाद
कहा, तीन वर्ष में एक भी कल्याणकारी योजना शुरू नहीं कर पाई प्रदेश सरकार
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार तीन वर्ष पूर्ण होने पर असहाय प्रतीत हो रही है। अपने इस कार्यकाल में सरकार ने एक भी जन कल्याणकारी योजना शुरू नहीं की है। प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन नहीं बल्कि व्यवस्थाओं का पतन हो रहा है। उन्होंने कहा कि हिमकेयर योजना का लाभ लाखों प्रदेशवासियों को मिल रहा था, उस लाभ से वंचित करने के बाद भी यह सरकार कोई नई योजना नहीं ला पाई। आयुष्मान भारत केंद्र सरकार की योजना है, उसका लाभ भी हिमाचल के जनमानस को नहीं मिल रहा। 108 एंबुलेंस सेवा पूरी तरह पटरी से उतर गई है।
प्रदेश का बेरोजगार जो इस उम्मीद में था कि पहली कैबिनेट में एक लाख सरकारी नौकरी और 5 लाख रोजगार मिलेंगे। तीन वर्ष बाद भी न उसे नौकरी मिली और न ही रोजगार मिला। महिलाओं के उत्थान, गरीबों के कल्याण के लिए भी कोई योजना शुरू नहीं की। उन्होंने कहा कि सरकार ने केवल संस्थानों को बंद करने की योजना ही शुरू की है।
मेडिकल कॉलेज नाहन के नए भवन निर्माण के लिए कमेटी के गठन पर पूछे गए सवाल पर बिंदल ने कहा कि सरकारी स्तर पर जब किसी कार्य को लटकाना होता है तो उसके लिए इस तरह की कमेटियों का गठन किया जाता है। पहले कमेटी बनेगी, फिर विस्तार होगा। इतने में समय बीत जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने सिरमौर के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा से वंचित कर दिया है। इस अवसर पर मनीष चौहान, विक्रम वर्मा, संजय पुंडीर आदि मौजूद रहे।