Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   njp program in rajgarh

लोकतंत्र के नाम पर भ्रम फैला रहा विपक्ष : भाजपा

Sat, 07 Nov 2026 12:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
njp program in rajgarh
राजगढ़ में नागरिक गोष्ठी के दौरान भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता। स्रोत संगठन
सचित्र--
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

राजगढ़ (सिरमौर)। भाजपा की ओर से राजगढ़ में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विषय पर नागरिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें जिला प्रभारी डॉ. संजय, पच्छाद विधायक रीना कश्यप और सहप्रभारी राकेश डोगरा ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर लोकतंत्र के नाम पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। वक्ताओं ने लोकतंत्र, एसआईआर, मतदाता सूची के शुद्धिकरण और चुनाव प्रक्रिया पर विचार रखे।

डॉ. संजय ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और लोकतंत्र इसकी सबसे बड़ी ताकत है। लोकतंत्र का मूल सिद्धांत जनता की, जनता द्वारा और जनता के लिए सरकार है। जनता अपने मताधिकार से सरकार चुनती है और कामकाज संतोषजनक न होने पर उसे बदल भी सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस संविधान खतरे में होने का नैरेटिव फैलाकर विभिन्न आंदोलनों के माध्यम से जनता को भ्रमित कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से तथ्यों के आधार पर लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


विधायक रीना कश्यप ने कहा कि एसआईआर का उद्देश्य मतदाता सूची का शुद्धिकरण करना है। इसके तहत फर्जी, एक से अधिक स्थानों पर दर्ज और नियमानुसार अपात्र मतदाताओं के नामों की जांच की जाएगी। उन्होंने राजगढ़ नगर पंचायत चुनाव का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि बाहर से आए लोगों ने मतदान किया था। उनके अनुसार, मतदाता सूची के शुद्धिकरण से वास्तविक मतदाताओं के अधिकार सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, राकेश डोगरा ने कहा कि भाजपा देशभर में इस अभियान के माध्यम से विपक्ष के कथित भ्रम को उजागर कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने की अपील की। उन्होंने एक नवंबर को दिल्ली में विपक्षी दलों की रैली का उल्लेख करते हुए वोट चोरी के मुद्दे पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। साथ ही मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार पर चुनावी गारंटियां पूरी नहीं करने और युवाओं, महिलाओं, किसानों व बागवानों से किए वादे निभाने में विफल रहने का आरोप लगाया।------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed