फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Nikita of Rajgarh College first, Himanshi second in NCC camp quiz

Sirmour News: एनसीसी कैंप की क्विज में राजगढ़ कॉलेज की निकिता प्रथम, हिमांशी द्वितीय

Mon, 05 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Nikita of Rajgarh College first, Himanshi second in NCC camp quiz
एनसीसी कैंप की क्विज प्रतियोगिता में अव्वल प्रदर्शन करने वाली राजगढ़ कॉलेज की कैडेटस निकिता और 
मामून कैंट पठानकोट में आयोजित शिविर में हिमाचल के 86 कैडेट्स ने लिया हिस्सा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ की एनसीसी इकाई के कैडेट्स ने मामून कैंट, पठानकोट में आयोजित आर्मी अटैचमेंट कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। शिविर के दौरान आयोजित क्विज प्रतियोगिता में महाविद्यालय की एसयूओ निकिता ने प्रथम और सार्जेंट हिमांशी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से 86 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया।
एनसीसी प्रभारी पूनम शर्मा ने बताया कि शिविर में कैडेट्स को भारतीय सेना की कार्यप्रणाली, सैन्य अनुशासन, नेतृत्व और विभिन्न सैन्य गतिविधियों की व्यावहारिक जानकारी दी गई। राजगढ़ महाविद्यालय के कैडेट्स ने फायरिंग प्रशिक्षण के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों और विभिन्न प्रतियोगिताओं में भी भाग लिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निकिता और हिमांशी की उपलब्धि उनकी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास का परिणाम है। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मीनू भास्कर जीवन ने दोनों कैडेट्स और एनसीसी प्रभारी पूनम शर्मा को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed