फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   nh-7 to misherwala road declare no parking zone

Sirmour News: एनएच-07 से मिश्रवाला पंचायत घर का संपर्क सड़क नो पार्किंग जोन घोषित

Sat, 09 Dec 2023 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
nh-7 to misherwala road declare no parking zone
देहरादून-कालाअंह एनएच-07 से मिश्रवाला पंचायत घर का लोनिवि संपर्क मार्ग नो पार्किंग जोन घोषित: स
एनएच-07 से मिश्रवाला पंचायत घर का संपर्क मार्ग नो पार्किंग जोन घोषित
विज्ञापन

मिश्रवाला ग्राम पंचायत ने डीसी और एसपी सिरमौर से लगाई थी गुहार

संवाद न्यूज एजेेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। देहरादून पांवटा साहिब से कालाअंब राष्ट्रीय राजमार्ग -07 से सैनी जनरल स्टोर होकर मिश्रवाला पंचायत घर को जाने वाले संपर्क मार्ग को नो पार्किंग जोन घोषित किया गया है।
इस बारे में जिला उपायुक्त ने आदेश जारी किए हैं। अब इस मार्ग पर मालवाहक वाहन और ट्रक पार्क नहीं कर सकेंगे। स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने जिला उपायुक्त सुमित खिमटा का आभार जताया है।
विज्ञापन

मिश्रवाला ग्राम पंचायत प्रधान रसीला और पूर्व बीडीसी सदस्य फरीज खान ने बताया कि ग्राम पंचायत की तरफ से पुलिस अधीक्षक और एसडीएम पांवटा साहिब के माध्यम से जिला उपायुक्त को पत्र भेजा गया था, जिसमें कहा गया था कि मिश्रवाला में सैनी जनरल स्टोर से पंचायत घर, मरकज और राजकीय प्राथमिक पाठशाला-दो मिश्रवाला तक करीब एक किमी संपर्क सड़क पर हमेशा भारी वाहन ट्रक आदि पार्क कर दिए जाते हैं, जिससे छोटे वाहनों तथा स्कूली बच्चों को आवाजाही में काफी दिक्कतें आती रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मार्ग पर हादसे की भी आशंका बनी रहती थी। इसलिए संपर्क सड़क को नो पार्किंग जोन घोषित करने का आग्रह किया गया था। जिला उपायुक्त ने जन सुरक्षा व सुविधा के दृष्टिगत एनएच 07 मिश्रवाला सैनी जनरल स्टोर से पंचायत घर मिश्रवाला को जाने वाले लोनिवि के संपर्क मार्ग को नो पार्किंग जोन घोषित करने की अधिसूचना जारी कर दी है।

पंचायत प्रधान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की ये प्रथम ऐसी पंचायत हैं जिसके संपर्क मार्ग को जनहित व सुविधा की दृष्टिगत नो पार्किंग जोन घोषित किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यातायात पुलिस व स्थानीय पुलिस थाना टीम नो पार्किंग जोन पर भारी वाहन पार्क न करने के निर्देशों का पालन करेगी।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed