{"_id":"6107f6e18ebc3e84502b8887","slug":"new-block-creat-in-sirmaur-nahan-news-sml3789901112","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांवटा ब्लॉक से हटाई 23 पंचायतें, तिलोरधार बना नया ब्लॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांवटा ब्लॉक से हटाई 23 पंचायतें, तिलोरधार बना नया ब्लॉक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतौन (सिरमौर)। सिरमौर जिले के सबसे बड़े विकास खंड पांवटा साहिब में अब 78 में से 23 पंचायतें बाहर कर ली गई हैं। पांवटा खंड में अब 55 पंचायतें रहेंगी। शिलाई विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी 23 पंचायतों का अलग से तिलोरधार विकास खंड बनाया गया है। मंत्रिमंडल में मंजूरी देने के बाद सरकार ने सोमवार को इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है।
वर्तमान में नाहन, शिलाई, पांवटा साहिब, पच्छाद, राजगढ़ और संगड़ाह छह विकास खंड हैं। तिलोरधार नया विकास खंड बनने से जिले में सात विकास खंड हो जाएंगे।
गौरतलब है कि तिलोरधार में विकास खंड कार्यालय खोलने को लेकर क्षेत्रवाद का नारा लग गया था। कुछ पंचायतें विकास खंड कार्यालय कफोटा में खोलने की इच्छुक थी तो कुछ पंचायतें तिलोरधार में। सोमवार को अधिसूचना जारी होते ही सारी खींचातानी पर पूर्ण विराम लग गया है।
प्रदेश सरकार ने तिलोरधार को नया विकास खंड बनाने की अधिसूचना के साथ ही विकास खंड के लिए 14 पदों को भरने को स्वीकृति भी दे दी हैै जिसमें विकास खंड अधिकारी, अधीक्षक, समाज शिक्षा एवं खंड योजना अधिकारी, वरिष्ठ सहायक (प्रगति), वरिष्ठ सहायक(लेखा), एलएसईओ, पंचायत निरीक्षक, उपनिरीक्षक पंचायत, कनिष्ठ कार्यालय सहायक (आईटी), कंप्यूटर ऑपरेटर मनरेगा, चालक, सेवादार ओर चौकीदार के पदों को भरने की सरकार ने स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन
नया विकास खंड खुलने पर गिरिपार क्षेत्र में पंचायतों ने राहत भरी सांस ली है। पहले गिरिपार क्षेत्र की दूरदराज पंचायतों को पंचायती कार्य के लिए पांवटा जाना पड़ता था। पांवटा विकास खंड प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा विकास खंड कार्यालय है। इसके अंतर्गत लगभग 78 पंचायतें आती थीं लेकिन अब 23 पंचायतों को नए विकास खंड तिलोरधार में सम्मिलित किया गया है। अब पांवटा विकास खंड में 55 पंचायतें रहेंगी।
कमरऊ पंचायत प्रधान मोहन ठाकुर, बल्दवा बोहल खुइनल पंचायत प्रधान नरेश तोमर, सतौन पंचायत प्रधान ममता देवी, भजौन पंचायत प्रधान गुलाब सिंह, कठवार पंचायत प्रधान महेंद्र सिंह, कांटी मशवा प्रधान काहन सिंह आदि ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और खाद्य आपूर्ति मंत्री बलदेव तोमर का आभार जताया है।
बॉक्स
इन 23 पंचायतों का बना एक विकास खंड
तिलोरधार में खुलने वाले विकास खंड कार्यालय के अधीन गिरिपार क्षेत्र की 23 पंचायतों को शामिल किया गया है। इसमें कमरऊ, बल्दवा- बोहल-खुइनल, शमाह-पमता, बड़वास, सतौन, कोडगा, कठवार, पोक्का, चांदनी, सखोली, भजौन, कांटी मशवां, टटियाना, ठोंठा जाखल, जामना, बोकाला पाब, दुगाना, गुद्दी मानपुर, कांडो च्योग, माशु, शर्ली मानपुर, शावगा और शिल्ला शामिल हैं।