फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ncord meeting organised in nahan

2023 में अबतक एनडीपीएस अधिनियम में 127 मामले दर्ज: मीणा

Fri, 08 Dec 2023 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
ncord meeting organised in nahan
सचित्र
विज्ञापन

2023 में अबतक एनडीपीएस अधिनियम में 127 मामले दर्ज : मीणा

नशे पर नियंत्रण के लिए उपमंडल स्तर पर गठित की जाएंगी समितियां

एनसीओआरडी की अर्धवार्षिक बैठक में होले जिला पुलिस अधीक्षक

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। पुलिस अधीक्षक सिरमौर रमन कुमार मीणा की अध्यक्षता में शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में एनसीओआरडी की अर्धवार्षिक बैठक हुई।

बैठक के दौरान जिला में मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने, पोस्त एवं भांग की अवैध खेती पर निगरानी, स्कूलों और कॉलेजों में नशीली दवाओं के दुरुपयोग विरोधी जागरुकता को बढ़ाने के बारे में विस्तृत चर्चा हुई।

उन्होंने कहा कि नशे की रोकथाम के लिए उपमंडल स्तर पर संबंधित विभागों की समितियों का गठन किया जाएगा, जिनके माध्यम से नशे पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन


उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कहा कि जिला की सभी दवाइयों की दुकानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाना सुनिश्चित करें ताकि नशीली दवाओं की अवैध बिक्री पर निगरानी रखी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता शिविरों के माध्यम से छात्रों को नशे के विरुद्ध जागरूक किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि एनडीपीएस अधिनियम के तहत वर्ष 2022 में 79 मामले दर्ज किए गए। जबकि वर्ष 2023 में 60.75 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 127 मामले दर्ज हुए। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग ने वर्ष 2022 में हेरोइन 213.391 ग्राम, चरस 14.151 किलो ग्राम, अफीम 499 ग्राम, चुरापोस्त 21.276 किलोग्राम, गांजा 11.419 किलो ग्राम और नशीली दवाइयां पकड़ी गईं।

इस वर्ष में अभी तक हेरोइन 243.642 ग्राम, चरस 18.933 किलोग्राम, अफीम 375.34 ग्राम, चुरापोस्त 147.665 किलोग्राम, गांजा 13.442 किलोग्राम और अन्य प्रकार की नशीली दवाइयां पकड़ी जा चुकी हैं।


बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एलआर वर्मा, सहायक आयुक्त विवेक शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अजय पाठक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed