फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   nahan win volleyball pratiyogita in iti nahan

कफोटा को हराकर नाहन वालीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में

Wed, 08 Jun 2022 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
nahan win volleyball  pratiyogita in iti nahan
ईटीआई नाहन में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता के वालीबॉल मैच में जोर आजमाइश करते खिलाड़ी। संवाद - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। आईटीआई नाहन में बुधवार को शुरू हुई 14वंीं जिला स्तरीय आईटीआई छात्र खेलकूद प्रतियोगिता के वॉलीबाल मुकाबले में कफोटा को हराकर नाहन ने फाइनल में प्रवेश किया। वहीं खो-खो में माइना ने कौलांवालाभूड़ को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

बैडमिंटन में आईटीआई माइना ने कफोटा, शिलाई ने हरिपुरधार, प्रगति आईटीआई राजगढ़ ने सतौन, राजगढ़ ने सराहां, पांवटा ने कौलांवालाभूड़ को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। इस प्रतियोगिता में जिले की 14 टीमों के 326 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जो बास्केटबाल, वॉलीबाल, खो-खो, कबड्डी, बैडमिंटन, एथलेटिक्स और सांस्कृतिक स्पर्धाओं में दमखम दिखा रहे हैं। इससे पहले पूर्व विस अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उन्होंने खिलाड़ियों के मार्चपास्ट की सलामी ली और उन्हें प्रतियोगिता में विजयी होने के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य आईटीआई नाहन अशरल अली, जिला आईटीआई खेल परिषद के सदस्य सचिव सुभाष, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, महामंत्री तपेंद्र शर्मा, नगर परिषद के उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता, आईटीआई का स्टाफ मौजूद रहा।

नाहन आईटीआई में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता से पूर्व मार्च पास्ट करते विभिन्न स्कूलों के प्र

नाहन आईटीआई में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता से पूर्व मार्च पास्ट करते विभिन्न स्कूलों के प्र- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed