फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   nahan news, himachal news, Tullu pump, cutter grinder and wire blown off the building's lock

भवन का ताला तोड़ टुल्लू पंप, कटर ग्राइंडर और तार उड़ाई

Thu, 21 Apr 2022 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
nahan news, himachal news, Tullu pump, cutter grinder and wire blown off the building's lock
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत अमरकोट में निर्माणाधीन भवन में चोरी का मामला सामने आया है। शातिर ने टुल्लू पंप सहित कमरे में रखे बिजली का सामान चुरा लिया।
विज्ञापन

अमरकोट निवासी माता राम व अमर सिंह चौहान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अमरकोट में मकान का कार्य जारी है। निर्माणाधीन मकान में मिस्त्री और मजदूर काम कर रहे हैं जो काम के बाद सामान वहीं रखकर कमरे में चले जाते हैं।
विज्ञापन

19 अप्रैल को सुबह करीब 8:45 बजे जब वापस पहुंचे तो कमरे का ताला टूटा था। कमरे से एक कटर मशीन और दो ग्राइंडर, 50 मीटर बिजली का तार, बिजली का बोर्ड, टूल्लू पंप गायब था। पड़ोस में रहने वाले अमर सिंह चौहान के निर्माणाधीन मकान से भी चार बंडल तार के रोल, ग्राइंडर मशीन और हैंबरिंग मशीन, बड़ा फीता, हैक्सा ब्लेड पैकेट, छैनी हथौड़ा, करंडी, पेचकस, प्लास और अन्य सामान भी गायब पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसआई इंद्र सिंह ने जांच शुरू कर दी की। डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने बताया कि इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed