{"_id":"6561fcfc4b95f2a5550a80d5","slug":"nahan-college-stood-second-in-folk-dance-nahan-news-c-177-1-ssml1028-13355-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नाहन महाविद्यालय ने लोक नृत्य स्पर्धा में प्रदेश में पाया द्वितीय स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नाहन महाविद्यालय ने लोक नृत्य स्पर्धा में प्रदेश में पाया द्वितीय स्थान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन कॉलेज ने लोक नृत्य स्पर्धा में प्रदेश में पाया द्वितीय स्थान
हमीरपुर के नादौन महाविद्यालय में आयोजित युवा महोत्सव में जमाया रंग
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित युवा महोत्सव में हुई लोकनृत्य प्रतियोगिता में नाहन महाविद्यालय ने प्रदेशभर में दूसरा स्थान हासिल किया। इससे पूरे कॉलेज में खुशी का माहौल है।
नाहन महाविद्यालय के समूह-3 के समन्वयक डाॅ. रविकांत शर्मा, प्रो. बीआर ठाकुर, डाॅ. वीना तोमर, डाॅ. सलोनी सूद और डाॅ. सरिता ठाकुर ने बताया कि यह प्रतियोगिता 21 से 23 नवंबर तक हमीरपुर जिले के नादौन महाविद्यालय में हुई।
इसमें प्रदेश भर के 56 कॉलेजों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। लोकनृत्य की पूरी टीम का शनिवार को नाहन कॉलेज में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर सभी छात्रों ने नाटी डालकर अपनी खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
इस मौके पर प्राचार्य डाॅ. प्रेम भारद्वाज ने इस उपलब्धि के लिए सभी छात्रों को बधाई दी।