{"_id":"6086bf3e8ebc3e246c55e6ed","slug":"nahan-bazar-empty-in-monday-nahan-news-sml36857750","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में दिनभर सन्नाटा, शाम को हुई थोड़ी बहुत खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार में दिनभर सन्नाटा, शाम को हुई थोड़ी बहुत खरीदारी
विज्ञापन
नाहन के छोटा चौक के सुनसान बाजार में खरीददारी करने पहुंचे लोग।
- फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। दिन सोमवार...। समय सुबह 11:30 बजे। स्थान नाहन शहर का बड़ा चौक। दुकानें खुल गई हैं लेकिन बाजार में खरीदारों की भीड़ नाममात्र जुटी। दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते हुए देखे गए। कोरोना काल में लोग अपनी सेहत को लेकर जागरूक हो गए हैं। बेवजह बाजार में निकलने से लोगों ने तौबा कर ली है।
अक्सर भीड़ से भरे रहने वाले बड़ा चौक में आज लोगों की संख्या न के बराबर देखी गई। दोपहर एक, दो और तीन बजे भी बाजार के ऐसे ही हालात देखने को मिले। हालांकि, शाम होते ही सब्जी आदि की दुकानों में लोगों को खरीदारी करते हुए देखा गया। अन्य बाजारों में सन्नाटा सा पसरा रहा।
राज्य सरकार के आदेश पर शनिवार और रविवार को नाहन के बाजार बंद रहे। दो दिन बाजार बंद रहने के बाद सोमवार को बाजार में चहल-पहल बढ़ने की उम्मीद थी लेकिन बाजार में आज भी सन्नाटा सा देखने को मिला। दोपहर के समय तो भीड़ थी ही नहीं। इक्का-दुक्का लोग बाजार में देखे गए। हालांकि, शाम होते-होते बाजार में लोग जुटने शुरू हो गए लेकिन भीड़ अन्य दिनों की अपेक्षा 25 फीसदी भी नहीं दिखी। दुकानदार राकेश गर्ग के अनुसार दो दिन बाजार बंद रहे।
विज्ञापन
सोमवार को नाहन बाजार बंद रहता है लेकिन दो दिन बाजार बंद रहने के चलते इस सप्ताह सोमवार को दुकानें खोली गईं लेकिन भीड़ नाममात्र रही। सुरेश के अनुसार बाजार में आज भी रौनक न के बराबर दिखी। हाऊसिंग बोर्ड कालोनी से आए मनोज ने बताया कि बेवजह घर से बाहर निकलना उन्होंने बंद कर दिया है। वह सब्जी लेने बाजार आए हैं। खरीदारी करेंगे और सीधा घर जाएंगे।
बॉक्स के लिए----
क्या कहते हैं चिकित्सक
सीएमओ डॉ. केके पराशर का कहना है कि कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए जरूरी है कि हम सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करें। इसके लिए हमें बेवजह बाजार में नहीं निकलना चाहिए। बाजार तभी जाएं जब अति आवश्यक हो। बाजार में भी अधिक देर तक नहीं रुकना चाहिए। उन्होंने लोगों से बाजार में मास्क पहनकर ही निकलने की सलाह दी है।