फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   MLA Ajay Solanki became a teacher among the children, tested the quality of education.

Sirmour News: बच्चों के बीच शिक्षक बने विधायक अजय सोलंकी, परखी शिक्षा की गुणवत्ता

Mon, 05 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
MLA Ajay Solanki became a teacher among the children, tested the quality of education.
प्रेमनगर स्कूल में बच्चों से मिलते विधायक अजय सोलंकी। स्रोत: स्कूल
निपुण कॉर्नर, एक्टिविटी कॉर्नर, डिजिटल क्लासरूम और टीएलएम का किया अवलोकन
विज्ञापन


प्रेमनगर पाठशाला की प्रार्थना सभा में भी हुए शामिल और बच्चों से किए सवाल-जवाब


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन/सराहां(सिरमौर)। नाहन विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय सोलंकी ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला प्रेमनगर का दौरा कर विद्यार्थियों से संवाद किया और विद्यालय में दी जा रही शिक्षा की गुणवत्ता परखी। विधायक को अपने बीच पाकर बच्चे उत्साहित नजर आए। उन्होंने बच्चों के साथ शिक्षक की भूमिका में संवाद करते हुए विभिन्न सवाल पूछे, जिनका विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ जवाब दिया।

विधायक ने सुबह की प्रार्थना सभा में भी भाग लिया और विद्यार्थियों को अच्छे संस्कार अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों को माता-पिता और शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए। साथ ही स्वास्थ्य के प्रति सजग रहते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही।
विज्ञापन


विद्यालय निरीक्षण के दौरान विधायक ने निपुण कॉर्नर, एक्टिविटी कॉर्नर, डिजिटल क्लासरूम और दीवारों पर तैयार किए गए शिक्षण-अधिगम सामग्री (टीएलएम) का अवलोकन किया। उन्होंने शिक्षिका सृष्टि शर्मा की ओर से विद्यार्थियों को दी जा रही व्यावसायिक शिक्षा और बच्चों द्वारा तैयार किए गए मॉडलों की भी सराहना की। विद्यार्थियों से किए सवाल-जवाब में उनके प्रदर्शन से विधायक प्रसन्न नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या में लगातार कमी आना चिंता का विषय है। ऐसे में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने विद्यालय में बेहतर कार्य कर रहे शिक्षकों की भी प्रशंसा की।

विद्यालय के दोनों शिक्षकों को राज्य शिक्षक पुरस्कार मिलने पर विधायक ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को राज्य सरकार और शिक्षा विभाग की ओर से सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष जिला सिरमौर से युवा शिक्षिका सृष्टि शर्मा को राज्य शिक्षक पुरस्कार मिलना विद्यालय और जिले के लिए गौरव की बात है।

पाठशाला की शिक्षिका सृष्टि शर्मा ने विधायक को विद्यालय में विद्यार्थियों की बेहतरी के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। पाठशाला प्रभारी मायाराम शर्मा ने बताया कि विद्यालय में निजी विद्यालयों की तर्ज पर विद्यार्थियों को कई सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न गतिविधियां और कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।

उन्होंने विधायक के समक्ष माध्यमिक विद्यालय के भवन निर्माण के लिए धनराशि उपलब्ध करवाने और प्राथमिक विद्यालय में डिजिटल कक्षा कक्ष के निर्माण के लिए बजट स्वीकृत करवाने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि माध्यमिक विद्यालय का अपना भवन नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


विधायक अजय सोलंकी ने विद्यालय के विकास में सहयोग का आश्वासन दिया। विद्यालय की ओर से उन्हें बच्चों द्वारा तैयार किया गया स्मृति चिह्न और पुष्प भेंट किए गए। उन्होंने विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी सहयोग का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article