फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Mineral stones being sold illegally in Bohrad

Sirmour News: बोहराड़ में अवैध रूप से बेचा जा रहा खनिज पत्थर

Sat, 15 Feb 2025 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Mineral stones being sold illegally in Bohrad
एसडीएम बोले- कड़ी कार्रवाई करेंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिलाई (सिरमौर)। राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर बोहराड़ पर इन दिनों कटिंग का काम तेजी से चल रहा है। यहां अवैध रूप से खनिज का पत्थर निकल कर बिना अनुमति बेचा जा रहा है। यह क्रम पिछले एक साल से चला है।
बता दें कि बोहराड़ में अवैध रूप से निकाले खनिज पत्थर को टटियाना सड़क के समीप और राष्ट्रीय राजमार्ग 707 कफोटा से चढ़ेऊ तक जगह-जगह पर लगाया गया है। इस पर न तो खनन विभाग कार्रवाई कर रहा है और न ही प्रशासन। आरोप है कि सरेआम राष्ट्रीय राजमार्ग से निकलने वाला खनिज चोरी कर बेचा जा रहा है। इससे सरकार को लाखों रुपये का चूना लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

एसडीएम कफोटा राजेश वर्मा ने बताया कि उन्हें अवैध खनिज चोरी होने की सूचना मिली है। उन्होंने खनन विभाग को कई बार अवगत करवाया, लेकिन अभी तक सख्त कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही खनिज चोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सड़कों पर लगे अवैध खनिज को कब्जे में लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed