फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   middle classes will be organised in primary school shilla

Sirmour News: प्राथमिक स्कूल शिल्ला में बैठेंगी छठी से आठवीं तक की कक्षाएं

Wed, 13 Dec 2023 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
middle classes will be organised in primary school shilla
शिल्ला माध्यमिक स्कूल के मैदान में कक्षाएं लगाते बच्चे। संवाद
सचित्र
विज्ञापन

प्राथमिक स्कूल शिल्ला में बैठेंगी छठी से आठवीं तक की कक्षाएं
माध्यमिक विद्यालय से 200 मीटर दूर है प्राथमिक स्कूल का भवन
एसएमसी की बैठक में सहमति से लिया गया फैसला
संवाद न्यूज एजेंसी
सतौन (सिरमौर)। राजकीय माध्यमिक पाठशाला शिल्ला की कक्षाएं अब 200 मीटर दूर गांव के बीचोंबीच प्राथमिक पाठशाला के भवन में बैठेंगी। जब तक स्कूल के भवन की मरम्मत नहीं होती, तब तक प्राथमिक पाठशाला शिल्ला में कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। पिछले दो दिन से माध्यमिक स्कूल की कक्षाएं स्थानीय स्कूल परिसर के मैदान में सुरक्षित स्थान पर लगाई जा रही हैं।
इस स्कूल के तीन कमरे एनएच पर हुए भूस्खलन के बीच भारी चट्टानें गिरने से क्षतिग्रस्त हो गए थे। ऐसे में कक्षाओं को दूसरी जगह शिफ्ट करने की मंजूरी मांगी गई थी ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो।
विज्ञापन

माध्यमिक स्कूल में तीन कक्षाओं के 37 बच्चे अध्ययनरत हैं। जबकि, प्राथमिक स्कूल में 55 बच्चे पढ़ रहे हैं। इस भवन में चार कमरे हैं, जहां अन्य कक्षाएं बैठाने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि बीते सोमवार को एनएच-707 पर सुबह साढ़े सात बजे पहाड़ी दरकने से भूस्खलन हो गया था। यहां से भारी पत्थर स्कूल परिसर में पहुंचे और तीन कमरों में दरारें आ गईं। जबकि बरामदे का एक पिल्लर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद यहां कक्षाएं लगाना खतरे से खाली नहीं है।
बुधवार को एसएमसी और स्कूल प्रशासन के बीच एक बैठक कफोटा कांप्लेक्स में प्रधानाचार्य गुलाब सिंह तोमर की अध्यक्षता में की गई। कक्षाएं संचालन के लिए स्कूल की ओर से प्राथमिक पाठशाला शिल्ला और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कफोटा को चयनित किया गया था। बुधवार को हुई बैठक में प्राथमिक पाठशाला शिल्ला के भवन में कक्षाएं लगाने पर सहमति बनी है।

प्रधानाचार्य गुलाब सिंह तोमर, एसएमसी अध्यक्ष जय सिंह ठाकुर और माध्यमिक पाठशाला शिल्ला के प्रभारी गणेश शर्मा ने कहा कि कक्षाएं प्राथमिक पाठशाला में लगेंगी। स्कूल की मरम्मत का कार्य एक दो दिन में शुरू होने की उम्मीद है।

शिल्ला माध्यमिक स्कूल के मैदान में कक्षाएं लगाते बच्चे। संवाद

शिल्ला माध्यमिक स्कूल के मैदान में कक्षाएं लगाते बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed