फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   meeting

पांवटा साहिब में 24 विकास योजनाओं पर खर्च होंगे 2.16 करोड़

Mon, 12 Oct 2020 11:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
meeting
पांवटा नगर परिषद की बैठक में मौजूद अधिकारी एवं पार्षद। - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब नगर परिषद क्षेत्र की करीब 24 योजनाओं के लिए 2.16 करोड़ बजट की मंजूरी मिल गई है। इससे शहर की संपर्क सड़कें बनेंगी, कुछ मार्गों की मरम्मत तथा जल निकासी नालियों का निर्माण होगा। सोमवार को पांवटा नगर परिषद की बैठक में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी विशेष रुप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

पांवटा शहर के हर वार्ड में 2-2 पार्कों में झूले, बैंच और फूल लगा कर विकसित करने, सभी 13 वार्डों में पार्क को छोड़ी गई भूमि की चार दिवारी तथा गोसदन का विस्तारीकरण करने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन

सोमवार को पांवटा नगर परिषद की अध्यक्षा सीमा देवी की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें शहर की 24 विकासात्मक योजनाओं पर चर्चा की गई। इन योजनाओं के लिए बैठक में 2.16 करोड़ बजट का प्रावधान कर लिया गया है जिससे शहरी संपर्क मार्ग, मरम्मत और नालियों का निर्माण हो सकेगा। कार्यकारी अधिकारी पांवटा नप एसएस नेगी ने कहा कि बैठक में फैसला लिया गया है कि 13 वार्डों में करीब 66 स्थलों पर पार्क के लिए भूमि छोड़ी गई है। इस भूमि पर अतिक्रमण को रोकने के लिए चार दिवारी बनाई जाएगी। हर वार्ड में 2-2 पार्क विकसित होंगे जिसमें लोगों को बैठने के लिए बेहतर बैंच लगेंगे। बच्चों को पार्क में मनोरंजन और खेलने के लिए झूलें और फूल सजावटी पौधे लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांवटा स्वर्गधाम के बीच से जाने वाले मार्ग के स्थान पर कूड़े को ढोने वाले वाहनों को अलग से मार्ग बनेगा जिससे किसी तरह का व्यवधान स्वर्गधाम के भीतर न पड़े। वार्ड-7 में बने गोसदन को विस्तारीकरण होगा। इसमें मवेशियों को पानी के लिए बोरवेल लगेगा। एक और शैड निर्माण किया जाएगा जिसमें कम से कम 12 मवेशियों को रखा जा सकें। बैठक में पांवटा नगर परिषद कमेटी की अध्यक्षा सीमा देवी, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, कार्यकारी अधिकारी एसएस नेगी, पार्षद भावना चानना, कृष्णा धीमान, नवीन शर्मा, पवन जस्सल, अनिता देवी, जसमेर सिंह, इंद्रप्रीत कौर, मनोनीत पार्षद डॉ. अजीत पाल सिंह, गुरदास राम चौधरी, वरिष्ठ कर्मचारी बारु राम शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed