फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   meeting

सिरमौर के हर घर को मिलेगा स्वच्छ पानी : उपायुक्त

Mon, 13 Jul 2020 11:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
meeting
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर में जल जीवन मिशन के अंतर्गत जुलाई 2022 तक हर घर को नल के माध्यम से गुणवत्ता युक्त स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। जिला के दूरदराज क्षेत्रों को प्राथमिकता के आधार पर पानी के कनेक्शन दिए जाएंगे। यह जानकारी जिला जल एवं स्वच्छता मिशन समिति के अध्यक्ष एवं उपायुक्त सिरमौर डॉ. आरके परूथी ने सोमवार को उपायुक्त कार्यालय के बैठक कक्ष में समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में एक लाख 20 हजार 662 पीने के पानी के कनेक्शन दिए जाने हैं, जिसमें 31 मार्च, 2020 तक 66 हजार 777 घरों को पानी के कनेक्शन दिए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि जुलाई, 2022 तक जिले के हर घर में जल का कनेक्शन उपलब्ध करवाने के लक्ष्य को हर हालत में पूरा किया जाएगा। इसके लिए जिले में 16557.68 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे जिसमें वित्त वर्ष 2020-21 में 8029.70 लाख रुपये और वित्त वर्ष 2021-22 में 8527.95 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर के विकास खंड राजगढ़ में 4057 घरों को पानी के कनेक्शन से जोड़ा जाना है और विकास खंड पच्छाद में 7607 घरों, संगड़ाह विकास खंड में 5176, शिलाई विकास खंड में 3356 घरों को पानी के कनेक्शन दिए जाएंगे। इस लक्ष्य को जून, 2021 तक शत प्रतिशत पूरा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, नाहन विकास खंड में 15963 घर और पांवटा साहिब विकास खंड में 17693 घरों को पानी के कनेक्शन से जोड़ा जाना है। दोनों विकास खंडों में जून, 2022 तक हर घर को जल उपलब्ध करवा दिया जाएगा। इस बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा और समिति के सभी सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed