{"_id":"6558afab6608bc2b16038f46","slug":"matter-sale-in-mandi-35-to-40-rupees-nahan-news-c-177-1-ssml1027-12917-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: हिमाचल में पंजाब के मटर ने दी दस्तक, औंधे मुंह गिरे दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: हिमाचल में पंजाब के मटर ने दी दस्तक, औंधे मुंह गिरे दाम
विज्ञापन
मटर के दामों में 60 फीसदी तक गिरावट दर्ज
हिमाचल में पंजाब के मटर ने दी दस्तक, औंधे मुंह गिरे दाम
किसानों को अब मिल रहे 40 रुपये तक भाव, छाई निराशा
पहले 100 तक बिक रही थी फसल, दामों में 60 फीसदी कमी
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिपुरधार (सिरमौर)। हिमाचल की मंडियों में पंजाब के मटर ने दस्तक दे दी है। इससे मटर के दामों में अचानक 60 फीसदी तक गिरावट दर्ज हुई है। स्थानीय मंडियों में किसानों को 35-40 रुपये दाम मिल रहे हैं। लिहाजा, किसानों को मायूसी हाथ लगी है।
दिवाली तक किसानों का मटर 100 से 115 रुपये किलो तक बिक रहा था लेकिन अब दामों में भारी गिरावट से किसानों को नुकसान झेलना पड़ रहा है।
जिला सिरमौर के गिरिपार के किसानों की ये वर्ष की अंतिम प्रमुख नकदी फसल है। अगली फसल लहसुन की है, जो फसल मई जून तक की तैयार होगी। ऐसे में किसानों के लिए अगले छह माह तक मटर ही आमदनी का मुख्य जरिया था जिसके वाजिब दाम अब किसानों को नहीं मिल रहे।
हरिपुरधार में मटर का थोक व्यापार करने वाले व्यापारी मदन राणा ने बताया कि मंडियों में पंजाब का मटर आना शुरू हो गया है। पंजाब में इस वर्ष मटर की अच्छी पैदावार हुई है जिस कारण भारी मात्रा में माल मंडियों में पहुंच रहा है।
विज्ञापन
राणा ने बताया कि पंजाब से भारी मात्रा में मटर मंडियों में पहुंचने से हिमाचली मटर के दामों में 60 फीसदी तक की गिरावट आई है।
...
किसानों पर दोहरी मार
मटर की फसल से किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। बरसात के मौसम में अधिक बारिश के चलते मटर की फसल को किसानों ने देरी से लगाया था। फसल देरी से लगने और उसके बाद समय पर बारिश न होने से कई किसानों की 60 फीसदी तक फसल खराब हो गई थी।
उत्पादन घटने से एक तो किसान पहले ही भारी नुकसान झेल चुके हैं। अब दामों में आई भारी गिरावट ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। क्षेत्र के किसान हरिराम, दिनकर सिंह, भजन ठाकुर व दीनदयाल ने बताया कि सीजन की शुरुआत में मटर की फसल 80 से 110 रुपये किलो तक बिकी। अब अचानक मटर के दामों में आई भारी गिरावट से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।