फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Masters Games in Paonta Sahib from 12th to 14th December

Sirmour News: पांवटा साहिब में मास्टर्स गेम्स 12 से 14 दिसंबर तक

Thu, 06 Nov 2025 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Masters Games in Paonta Sahib from 12th to 14th December
मेस्ट्रो स्पोर्टस एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश की बैठक मेंप्रतियोगिता आयोजन को लेकर चर्चा करते सदस्
आयोजन समितियों के प्रभारी नियुक्त, मेस्ट्रो स्पोर्ट्स एसोसिएशन की बैठक में फैसला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। मेस्ट्रो स्पोर्ट्स एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश की बैठक सैनिक विश्राम गृह पांवटा साहिब में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र शर्मा ने की। बैठक में फैसला लिया कि 12 से 14 दिसंबर को मेस्ट्रो गेम्स पांवटा साहिब में आयोजित की जाएंगी। इसके लिए कमेटियों का गठन कर दिया है।
प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, सेवानिवृत्त कैप्टन पीसी भंडारी, जिला इकाई के प्रधान महेंद्र राठौर व विजय यादव ने बताया कि बैठक का उद्देश्य मास्टर्स खेलों की तैयारियों तथा आयोजन के लिए कमेटियों का गठन करना था। बैठक में 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की पुरुष एवं महिला खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। इन खेलों में 30 वर्ष, 35, 40, 45, 50, 55, 60, 65, 70, 75, 80, 85 प्लस तथा 90 वर्ष से ऊपर के महिला एवं पुरुष खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं के स्थल तय
बैठक में वर्ष 2025-26 के मास्टर्स गेम्स के लिए 12 से 14 दिसंबर 2025 तक की तिथि निश्चित की गई। खेलों के लिए मैदान भी तय किए गए। एथलेटिक्स के लिए नगर परिषद कमेटी का खेल मैदान, बैडमिंटन के लिए शिव मंदिर खेल परिसर, भारोत्तोलन, कबड्डी व शतरंज के लिए रामलीला मैदान पांवटा साहिब, बास्केटबाल के लिए गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब और हॉकी के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुरुवाला के मैदान को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया कि खेलों के आयोजन के लिए जो भी जरूरी कार्य होंगे, उन्हें समय से पहले पूरा कर लिया जाएगा। इन खेलों के सफल आयोजन के लिए समितियों व प्रभारियों का भी गठन कर दिया गया है।

इस दौरान राजेंद्र शर्मा, जिला इकाई के प्रधान महेंद्र राठौर, कैप्टन पीसी भंडारी, विजय यादव (सेवानिवृत्त कोच, भारतीय खेल प्राधिकरण), अवनीश मल्होत्रा (सेवानिवृत्त एडीपीओ, शिक्षा विभाग), कैप्टन जगत सिंह, इकबाल कौर, पूरण सिंह, अर्जुन नागरा, त्रिलोक नाथ (वित्तीय सचिव), धनवीर सिंह, पंकज शर्मा, अमरेंद्र बाजवा, दीदार सिंह, सुदेश चौधरी और हंसराज ध्यानी बैठक में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed