फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   manpur devda school organised annual function

Sirmour News: स्नेहा और विशाल चुने गए मानपुर देवड़ा स्कूल के सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी

Fri, 22 Dec 2023 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
manpur devda school organised annual function
शहीद सोहन सिंह मेमोरियल रावमापा मानपुर देवड़ा के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह प्रथम मेधावियों
स्नेहा और विशाल चुने गए मानपुर देवड़ा स्कूल के सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी
विज्ञापन

प्रतिस्पर्धा के इस युग में युवा वर्ग हर क्षेत्र में रहे अग्रणी : किरनेश जंग
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। शहीद सोहन सिंह मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मानपुर देवड़ा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्यातिथि प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग, विशिष्ट अतिथि गोरखनाथ चौधरी और रुकमणी कौर ने पुरस्कार वितरित किए। स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल कुमार नागवाल ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किरनेश जंग ने कहा कि आज प्रतिस्पर्धा का युग है। शिक्षा ग्रहण करने के साथ आज के युवा वर्ग को हर क्षेत्र में अग्रणी रहना जरूरी हैं। हॉकी समेत खेलकूद में मानपुर देवड़ा स्कूल राज्य स्तर तक अपनी पकड़ बना रहा हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री से आग्रह करेंगे कि पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित डे बोर्डिंग स्कूल के लिए मानपुर देवड़ा क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाए।
विज्ञापन

स्कूली बच्चों ने हिमाचली नाटी, भंगड़ा, गिद्दा, नाट्य मंचन व स्वागत गीत समेत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस दौरान शिक्षिका अनिता व नीलम ने मंच संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान वर्ष भर शिक्षा, खेलकूद व अन्य गतिविधियों में अव्वल रहने वाले शिक्षार्थियों को पुरस्कृत किया गया। स्नेहा व विशाल को मानपुर देवड़ा स्कूल में सर्वश्रेष्ठ छात्रा एवं छात्र चुना गया।
इसके अलावा कृष तोमर, फरहीन, आर्यन गुप्ता, विशाल प्रताप, स्नेहा, करुणा, महक पाल, साहिल, अंकिता, मेहरुना प्रवीन, सक्षम, रीतू, रिजवान, रजनी, कृतिका, अंजली, रुखसाना प्रवीन, नेहा, साक्षी, रितिका, काजल, अंशल, सोनिया, प्रिया, प्रियांशी, शगुन, नेहा, राधिका, इशा, वंशिका, वनिता, शीतल, आशू, काजल, सूर्या, वंश, योगेश्वर, अनस, विक्की, संगीत, अनुज, दीपक, अभय, राजीव, अक्षय, कृष्णा, अरिबा, आंचल, कल्पना, सिमरन, रीना, शिवानी, ज्योति, निकिता, आशू, कृष्णा, वंशिका, वंदना, चंद्रकांता, अक्षय, आशिष, अमन, प्रवेश, हरजीत, लवकेश, हर्ष, शिवम, मेविश, अंजूम, विवेक, विराज, खुशनुमा, अवनी और हमिना को पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर शहीद सोहन सिंह की माता रुकमणी कौर, रावमा शिवपुर के प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार, पंचायत की प्रधान कुसुम देवी, उपप्रधान संदीप कुमार, बीडीसी सदस्य आबीदा बेगम, एसएमसी अध्यक्ष कृष्ण कुमार, राजेंद्र कुमार, पृथ्वी चंद, रामपाल, राजकुमार, मानपुर देवड़ा, कृष्णा राय, देवानंद पुंडीर, मजदूर नेता प्रदीप चौहान, नेत्र चौहान, मनीष टंडन, नीलम शर्मा, शाकिर अली, संतोष, राजेंद्र, तौहीद, इरफान अली, विनोद कपूर, सितार मोहम्मद व इरफान मौजूद रहे।
संवाद
...

शहीद सोहन सिंह मेमोरियल रावमापा मानपुर देवड़ा के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह प्रथम मेधावियों

शहीद सोहन सिंह मेमोरियल रावमापा मानपुर देवड़ा के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह प्रथम मेधावियों

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed