Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   majdoor security is necessary in industry area ponta

Sirmour News: हादसों के बाद सिरमौर के उद्योगों पर मजदूर सुरक्षा के सवाल

Fri, 10 Jul 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
majdoor security is necessary in industry area ponta
हादसों के बाद सिरमौर के उद्योगों पर मजदूर सुरक्षा के सवाल
विज्ञापन

मजदूर नेता प्रदीप चौहान ने प्रशासन से दो दिन में रिपोर्ट सार्वजनिक करने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिरमौर जिले के औद्योगिक क्षेत्रों में हाल के दिनों में सामने आए हादसों के बाद मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। मजदूर नेता प्रदीप चौहान ने जिला और पुलिस प्रशासन से दो दिन के भीतर जिले की सभी फैक्ट्रियों की सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा नहीं की गई तो भविष्य में बड़े हादसों से इनकार नहीं किया जा सकता।
प्रदीप चौहान ने यहां जारी बयान में कहा कि कुछ दिन पहले एक उद्योग की लिफ्ट खराब होने से कर्मचारी की मौत हो गई थी। उस मामले में संबंधित विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाया, जिसके लिए उन्होंने विभाग का आभार भी जताया। हालांकि उन्होंने कहा कि इसके बाद एक निजी कंपनी में जहरीली गैस के रिसाव की घटना हुई, जिससे कई कर्मचारियों की जान जोखिम में पड़ गई, लेकिन इस मामले में अब तक प्रभावी कार्रवाई सामने नहीं आई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रशासन को स्पष्ट करना चाहिए कि जिले की फैक्ट्रियों में सुरक्षा मानकों का पालन किस स्तर पर हो रहा है। साथ ही यह भी सार्वजनिक किया जाए कि गैस रिसाव जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए उद्योगों में कौन-कौन से सुरक्षा उपाय लागू किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदीप चौहान ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल्द आवश्यक कदम नहीं उठाए और भविष्य में कोई बड़ा हादसा हुआ तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित विभागों और प्रबंधन की होगी। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर मजदूरों के साथ मिलकर आंदोलन भी किया जाएगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी उद्योग का विरोध करना नहीं है। उनका कहना है कि उद्योगों से स्थानीय युवाओं को रोजगार मिले, लेकिन मजदूरों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं होना चाहिए। मजदूर हमारे भाई हैं। उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है और इसके लिए संघर्ष जारी रहेगा।-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed