{"_id":"67a61f4d32013522140cc210","slug":"mahatma-returned-from-prayagraj-found-dead-in-his-cottage-nahan-news-c-177-1-ssml1028-142950-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: प्रयागराज से लौटे महात्मा कुटिया में मिले मृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: प्रयागराज से लौटे महात्मा कुटिया में मिले मृत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। प्रयागराज महाकुंभ से अमृत स्नान कर लौटे महात्मा अपनी कुटिया में मृत पाए गए। बताया गया कि महा निर्वाण अखाड़े से संबंध रखने वाले संन्यासी महात्मा हरीश गिरी (65) महामंडलेश्वर स्वामी दयानंद भारती के संग प्रयागराज महाकुंभ में अमृत स्नान करने महाकुंभ गए थे। तीन फरवरी को वसंत पंचमी का अमृत स्नान करने के बाद वे 5 फरवरी को रेणुकाजी अपनी कुटिया पहुंचे। शुक्रवार की सुबह वे कुटिया में मृत पाए गए।
महामंडलेश्वर स्वामी दयानंद भारती ने महात्मा हरीश गिरी के अकस्मात निधन पर गहरा शोक जताया। पंच भैया मंदिर परिसर में ही शुक्रवार देर शाम को उन्हें समाधि दी गई। इस मौके पर महात्मा दीनदयाल सहित अन्य को संत-महात्मा भी मौजूद रहे।