{"_id":"5739d1774f1c1b644eac7194","slug":"lpg-rate-fix-in-nahan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरमौर में रसोई गैस की दरें निर्धारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर में रसोई गैस की दरें निर्धारित
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
Updated Mon, 16 May 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। उपायुक्त एवं जिला दंडाधिकारी बीसी बडालिया ने जमाखोरी तथा मुनाफाखोरी अधिनियम 1977 के तहत अधिसूचना जारी करते हुए जिले में 14.2 किलोग्राम वजन के रसोई गैस सिलेंडरों के लिए मजदूरी सहित दाम निर्धारित किए हैं।
अधिसूचना के अनुसार नाहन शहर एवं नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 1 से 13 में 14.2 किलोग्राम वजन के सिलेंडर की कीमत 585.00 रुपये, छावनी क्षेत्र, आरएंडटी फैक्टरी, चिडावाली तथा जाब्बल का बाग के लिए 587.50 रुपये निर्धारित किए है। ग्रामीण गैस एजेंसी के तहत जुड्डा का जोहड़, विक्रमबाग, बनकलां, बोहलियों, बडाबन, रामाधौन, पिपलीवाला, भूड़, कून, तालों, मालोंवाला तथा नैरला में गैस सिलेंडर 587 रुपये में मिलेगा। कालाअंब, नागल-सुकेती में 590 रुपये तथा कौलांवालाभूड, क्यारी, सैन की सेर, बनेठी में 592 रुपये दाम निर्धारित किए गए हैं। सराहां, गागल सिकोर और बोहलघाट में सिलेंडर की कीमत 593 रुपये निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
इसी प्रकार लानाबांका में इसकी दर 597 और बसाहां में 598 रुपये रहेगी। नैना-टिक्कर, और प्रेमनगर में 600, जामन की सैर में 606, ठाकुरद्वारा में 609, मानगढ़ और डिंगर-किन्नर में 615, चनालग में 616, नयागांव में 621 रुपये प्रति सिलेंडर दाम निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
अधिसूचना के अनुसार सिविल सप्लाई कार्पोरेशन राजगढ़ के पुलिस लाइन, वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, मैन बाजार, तहसील, फोरेस्ट कालोनी, मिल्क प्लांट, काटली बांटी में सिलेंडर की कीमत 584, पबियाणा, कोठिया-झाजर, बडगला तथा टिक्कर में 585.50 रखी गई है। यशवंत नगर, दाहन, ब्रायला, भूईरा, फागू, दिदग, पीडग और सनौरा में यह दरें 588.50 होगी जबकि दाड़ो-देवरिया, मरयोग, डिलमन, नारग, बनोना, गंदल, वासनी, सरोल, चमेंजी, कथेड़, सरसू चबयोग, पटोगा, शाडिया और भल्टा में सिलेंडर की दर 593.50 निर्धांरित की गई है। खैरी तथा डिंबर में इनकी कीमत 594.50 होगी।
पांवटा साहिब के प्रदीप गैस सर्विस के उपभोक्ताओं के लिए नगर पालिका क्षेत्र, तारूवाला, बातापुल, भाटांवाली तथा किशनपुरा में गैस सिलेंडर की कीमत 592 निर्धारित की गई है। जबकि बेहराल, शिवपुर, माजरा सूरजपुर, हरिपुर और निहालगढ़ में 594, पुरूवाला, कांशीपुर, पिपलीवाला, क्यारदा, मिश्रवाला, गुलाबगढ़, राजबन, बांगरन तथा सालवाला में 595, ब्यास कोठडी में 598 रुपये में सिलेंडर बिकेगा।
शहीद कुलविंद्र गैस एजेंसी ददाहू के उपभोक्ताओं के लिए ददाहू मैन बाजार तथा तहसील कालोनी, चुली, कटाह शितला, कंगता मेलन, बेहड़वाला, सैनवाला, टोकियों, खालाक्यार, बडौन, श्री रेणुकाजी में गैस सिलेंडर की कीमत 594.00 रुपये होगी। बायला, कांसर, घाटों, भरोग-भनेडी, त्रिमली कांसर, मालगी, थाना कसोगा, धगेडा, बिरला, घ्याली, जमटा, गिरिनगर और पड्दुनी में 597.00 तथा कोलर, धौलाकुआं और हरिपुरखोल में 598, कोटला मोलर और पनार में 599, मैहत, जाटों, पंजाहल वाया जमटा में 600, बागथन में 602, कोटी धीमान, चांदनी, शडियार में 603, संगडाह तहसील कलोनी, काली मिट्टी, जवागलधार, पुलिस कालोनी, दबरेट, हाई स्कूल में 609, अंधेरी, सैंज, सुंदरघाट, गनोग तथा बड्ग में 611, पराडा, बेचड़ का बाग, महिपुर, पनीयाली, चकनाल, कोटघाट वाया चलाना पानवता, नेहर रजोली, फरोग, अंगी बनुना में 612 रुपये का सिलेंडर बिकेगा।
शहीद कल्याण गैस एजेंसी शिलाई के उपभोक्ताओं के लिए शिलाई तथा नाया में सिलेंडर की कीमत 593.50, बांदली, कांडो, क्यारी, द्रबिल, बालीकोटी में 595.50, सतौन में 600.50 रुपये तथा कफोटा 602.50 रुपये निर्धारित की गई है।
अधिसूचना के अनुसार सभी गैैस वितरक उपभोक्ताओं को नाम व पूरा पता दर्शाती कैश मेमों देंगे। गैस कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर के साथ अन्य सामान खरीदने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा। मजदूरी के नाम पर अतिरिक्त चार्ज नहीं करेंगे और प्रतिदिन का स्टॉक अपने रजिस्टर में अंकित करेंगे। ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके अतिरिक्त गैस सिलेंडरों का वितरण करते समय अपने वाहन में लाउड स्पीकर लगाकर उपभोक्ताओं को गैस वितरण करने की सूचना भी देना अनिवार्य कर दिया गया है।
-