Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   lokesh sharma got sanskrit phd degree

Sirmour News: भनोग के लोकेश शर्मा ने हासिल की संस्कृत विषय में पीएचडी की उपाधि

Thu, 05 Nov 2026 12:40 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
lokesh sharma got sanskrit phd degree
पीएचडी की उपाधि हासिल करने वाले भनोग के लोकेश शर्मा। 
-छह साल के शोध और अध्ययन के बाद एचपीयू से मिली विद्यावारिधि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। विकास खंड राजगढ़ के भनोग गांव निवासी 28 वर्षीय लोकेश शर्मा ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के संस्कृत विभाग से पीएचडी (विद्यावारिधि) की उपाधि हासिल की है। छह वर्षों के अथक परिश्रम, निरंतर अध्ययन और शोध के बाद उनकी अंतिम मौखिक परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
डॉ. लोकेश शर्मा वर्तमान में हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। उनका शोध विषय केशवाचार्य प्रणीत आधुनिक संस्कृत साहित्य रहा है। शोध के दौरान उन्होंने भारतीय दर्शन, काव्यशास्त्र, हिमाचल प्रदेश की लोक संस्कृति और समृद्ध देव परंपरा का गहन अध्ययन किया। उनके शोध में आधुनिक संस्कृत साहित्य के माध्यम से भारतीय ज्ञान परंपरा और हिमाचल की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत को अकादमिक दृष्टिकोण से समझने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन

शैक्षणिक क्षेत्र में भी डॉ. लोकेश शर्मा ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने स्नातकोत्तर के दूसरे सत्र से ही बिना किसी कोचिंग के कई बार राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी-नेट) उत्तीर्ण की। इसके अलावा राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) भी कई बार पास की है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारतीय ज्ञान परंपरा और हिमाचल की सांस्कृतिक विरासत को प्रस्तुत किया है। इंडोनेशिया में आयोजित सम्मेलन में उन्होंने भारतीय दर्शन की अवधारणाओं और उसकी वैश्विक सांस्कृतिक महत्ता पर शोधपत्र प्रस्तुत किया। वहीं मॉरीशस में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हिमाचल की देव परंपरा, लोक आस्था, धार्मिक मान्यताओं और लोक संस्कृति के विभिन्न पहलुओं को अकादमिक दृष्टिकोण से सामने रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. लोकेश शर्मा के पिता देवदत्त शर्मा हिमाचल प्रदेश मिल्कफेड में कार्यरत हैं, जबकि माता कल्पना शर्मा गृहिणी हैं।----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed