फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   lok adalat in nahanlok adalat in nahan

Sirmour News: माजरा उपतहसील में राजस्व लोक अदालत कल और परसों

Thu, 29 Aug 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
lok adalat in nahanlok adalat in nahan
30 को सैनवाला मुबारकपुर और 31 को धौलाकुआं पटवारखाने में होंगे इंतकाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उपतहसील माजरा में 30 और 31 अगस्त को सुबह 11 बजे नायब तहसीलदार माजरा की ओर से राजस्व लोक अदालत लगाई जाएंगी। 30 अगस्त को सैनवाला मुबारकपुर पटवारखाना और 31 अगस्त को धौलाकुआं पटवारखाना में इंतकाल तस्दीक होंगे। जिला सिरमौर नंबरदार यूनियन के मीडिया प्रभारी मंजूर अली मलिक ने कहा कि नंबरदारों और किसानों को राजस्व लोक अदालत के बारे में सूचित कर दिया है। अदालत में किसानों के जमीन से संबंधित इंतकाल और तकसीम, निशानदेही के मौके पर ही अधिकतर मामले निपटाए जाएंगे। कहा कि माजरा उपतहसील के नंबरदारों से भी अनुरोध किया जाता है कि 30 अगस्त को सैनवाला मुबारकपुर पटवारखाने, माजरा सैनवाला मुबारकपुर और मिश्रवाला के किसानों के इंतकाल तस्दीक किए जाएंगे। 31 अगस्त को धौलाकुआं पटवारखाने में धौलाकुआं और कोलर पटवारखाने के इंतकाल तस्दीक किए जाएंगे। संबंधित हलका नंबरदार अपनी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed