{"_id":"6aa7ddcbb1cac5fb5d0c3ead","slug":"ladli-swarojgaar-yojna-poster-launch-nahan-news-c-177-1-nhn1001-188893-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने लाडली स्वरोजगार योजना का पोस्टर किया लॉन्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने लाडली स्वरोजगार योजना का पोस्टर किया लॉन्च
विज्ञापन
नाहन में उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा लाडली स्वरोजगार योजना की के “सशक्त महिला, सशक्त हिमाचल”
-लाडली फाउंडेशन का लक्ष्य, सिरमौर की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। लाडली फाउंडेशन हिमाचल प्रदेश के पदाधिकारियों ने उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा से शिष्टाचार भेंट कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू की गई लाडली स्वरोजगार योजना की जानकारी दी। इस दौरान उपायुक्त ने योजना के तहत ‘सशक्त महिला, सशक्त हिमाचल’ पोस्टर का विमोचन किया।
लाडली फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष शालू अख्तर और जिला सिरमौर प्रधान जीनत खान की अगुवाई में पदाधिकारियों ने उपायुक्त को हिमाचली टोपी, शॉल और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। प्रदेश अध्यक्ष शालू अख्तर ने बताया कि लाडली स्वरोजगार योजना का उद्देश्य महिलाओं को उनके द्वारा तैयार उत्पादों की बिक्री के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है। इसके तहत महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
पदाधिकारियों ने उपायुक्त को फाउंडेशन की ओर से पिछले 15 वर्षों से किए जा रहे सामाजिक कार्यों की जानकारी भी दी।
उपायुक्त ने योजना की सफलता के लिए फाउंडेशन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सामाजिक कार्यों के लिए हमेशा आगे रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि नर सेवा ही निरंकार सेवा है और समाजहित में किए गए प्रयास महत्वपूर्ण हैं। इस अवसर पर दीक्षा शर्मा, उपासना वर्मा सहित फाउंडेशन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।