{"_id":"63767f1fda0e814345782f5f","slug":"lab-established-in-dadahu-hospital-110-types-of-medical-tests-will-be-done-nahan-news-sml4281257194","type":"story","status":"publish","title_hn":"ददाहू अस्पताल में लैब स्थापित, 110 प्रकार के मेडिकल टेस्ट होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ददाहू अस्पताल में लैब स्थापित, 110 प्रकार के मेडिकल टेस्ट होंगे
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल ददाहू में शुरू की गई नई लैब।
- फोटो : NAHAN
ददाहू (सिरमौर)। सिविल अस्पताल ददाहू में क्रस्ना डायग्नोस्टिक की लैब ने काम करना शुरू कर दिया है। जहां रोगियों को सभी प्रकार के टेस्टों की सुविधा निशुल्क दी जा रही है। खून की जांच से संबंधित सभी टेस्ट जिन्हें बाहर जाकर कराना पड़ता था, उन सभी टेस्टों को अब अस्पताल में ही किया जा रहा है। इसकी रिपोर्ट 24 घंटे के अंदर रोगियों को दी की जा रही है।
इन टेस्टों में थायराइड से लेकर एचआईवी, आरएफटी, विटामिन, शुगर, आयरन, डेंगू, कैल्शियम व इलेक्ट्रोलाइट से संबंधित सभी 110 प्रकार के टेस्ट निशुल्क किए जा रहे हैं। प्रतिदिन दो दर्जन के करीब रोगी इस सुविधा का लाभ भी उठा रहे हैं। इन टेस्टों को लेकर खून के नमूनों को जांच के लिए कर्मी को प्रतिदिन नाहन भेजा जा रहा है, जिसकी रिपोर्ट ऑनलाइन माध्यम से दी जा रही है।
हालांकि सिविल अस्पताल ददाहू में इससे पूर्व खून, पेशाब व बलगम से संबंधित कुछेक टेस्टों की सुविधा ही रोगियों को मिल रही थी, लेकिन एक विशेष एवं नई लैब के अस्पताल में स्थापित होने से रोगियों को सभी टेस्टों की सुविधा निशुल्क मिलने लगी है। इससे ग्रामीण इलाकों के रोगियों को खून जांच करवाने में भारी राहत मिल रही है।
विज्ञापन
अस्पताल के प्रभारी डॉ. अमनप्रीत सिंह ने बताया कि सभी प्रकार के टेेस्टों की सुविधा अस्पताल में मौजूद है। एक साथ दो लैब के माध्यम से रोगियों को बेहतर सुविधा मिल रही है।