{"_id":"669a5e68178761f3400abf76","slug":"kumharhatti-nahan-road-not-perfect-in-these-days-nahan-news-c-177-1-nhn1001-128489-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नाहन-कुम्हारहट्टी हाईवे पर सफर नहीं आसान, गड्ढे कर रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नाहन-कुम्हारहट्टी हाईवे पर सफर नहीं आसान, गड्ढे कर रहे परेशान
विज्ञापन
सराहां-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे पर सराहां बाय पास के पास सड़क पर पड़े गड्ढे। संवाद
नाहन-कुम्हारहट्टी हाईवे पर सफर नहीं आसान, गड्ढे कर रहे परेशान
-लगातार की जा रही अनदेखी से ग्रामीणों मेंं बढ़ा रोष
देवराज शर्मा
सराहां (सिरमौर)। कुम्हारहट्टी-सराहां-नाहन नेशनल हाईवे 907 पर इन दिनों वाहन चालकों को भारी परेशानी के साथ जान हथेली पर रखकर सफर करना पड़ रहा है। हाईवे पर कई स्थानों पर बने बड़े गड्ढे जहां दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं तो वहीं कई स्थानों पर हाईवे के साथ भूस्खलन होने का खतरा बना हुआ है।
इसके अलावा हाईवे के किनारे कई जगह भारी-भरकम पत्थर पड़े हुए हैं जिनकी कोई सुध नहीं ले रहा है। बार-बार ग्रामीणों की ओर से इन्हें हटाए जाने को लेकर भी मांग उठाई जा चुकी है।
बता दें कि पिछले कुछ समय से हाईवे पर लवासा चौकी से लेकर कुम्हारहट्टी के बीच जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। कई स्थानों पर यह गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे हैं। इतना ही नहीं बरसात में यह गड्ढे पानी से भर जाते हैं, जिसके चलते लोगों की समस्या ओर अधिक बढ़ जाती है। सराहां ग्राम पंचायत प्रधान सुरती चौहान, नैनाटिक्कर पंचायत समिति के पूर्व सदस्य कविता शर्मा, बाग पशोग पंचायत प्रधान राजेश्वरी शर्मा, बनाहां धिन्नी पंचायत के पूर्व प्रधान अशोक कुमार, राजेश शर्मा, आशीष कुमार, विनोद शर्मा, शुभम वर्मा व पंकज ठाकुर आदि ने बताया कि नेशनल हाईवे के लवासा चौकी से कुम्हारहट्टी के बीच हालत अधिक खराब हुई है, जिसके चलते यहां लोगों को वाहन चलाते समय काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। हाईवे होने के बावजूद इसकी यह हालत कई सवाल भी खड़े करती है। शिमला जाने के लिए बाहरी क्षेत्रों से आने वाले पर्यटक भी यहीं से होकर जाते हैं, ऐसे में पर्यटकों को भी काफी परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि यदि यहां जल्द मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया तो आने वाले समय में परेशानी ओर अधिक बढ़ेगी। वहीं लोगों में हाईवे की खस्ताहाली को लेकर व्यापक रोष है।
विज्ञापन
वहीं, सहायक अभियंता सराहां अभय चौहान ने कहा कि नेशनल हाईवे पर नाहन व सराहां के बीच पेच वर्क पिछले वर्ष किया है। इस साल पेचवर्क सराहां से कुम्हारहट्टी की तरफ किया जाना है। इसके बाद हाईवे की हालत सुधरेगी।