फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   beauty parlor training for women

Sirmour News: हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहीं ग्रामीण युवतियां

Sat, 03 Oct 2026 12:48 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
beauty parlor training for women
प्रशिक्षण में ब्यूटी सर्विस की आधुनिक तकनीकों पर कराया जा रहा अभ्यास
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को रोजगार से जोडऩे के उद्देश्य से यूको आरसेटी नाहन में चल रहे निशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शुक्रवार को 35 महिला प्रतिभागियों ने एडवांस हेयर स्मूदनिंग और स्किन थेरेपी की तकनीकें सीखीं। प्रशिक्षकों की देखरेख में उन्होंने लाइव मॉडल पर इन तकनीकों का व्यावहारिक अभ्यास भी किया।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को बालों की प्रकृति और टेक्सचर के अनुसार केमिकल उत्पादों के इस्तेमाल की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने त्वचा की विभिन्न श्रेणियों की पहचान करने के साथ झाइयों और मुंहासों से प्रभावित त्वचा के लिए अपनाई जाने वाली ब्यूटी थेरेपी की जानकारी भी दी। इस मौके पर यूको आरसेटी की निदेशक नवज्योत कौर ने प्रशिक्षण सत्र का निरीक्षण भी किया। मुख्य प्रशिक्षिका एवं सौंदर्य विशेषज्ञ ज्योति ठाकुर के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। फैकल्टी सदस्य मनीषा चौहान और तानिया भाटिया भी प्रशिक्षण गतिविधियों में सहयोग कर रही हैं।--------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed