{"_id":"67ea7345675f2fa1940263e9","slug":"koli-samaj-samiti-will-be-celebrated-budh-jaynti-nahan-news-c-177-1-ssml1028-146985-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: बुद्ध जयंती पर मेधावी बच्चे सम्मानित करेगा प्रगतिशील कोली समाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: बुद्ध जयंती पर मेधावी बच्चे सम्मानित करेगा प्रगतिशील कोली समाज
विज्ञापन
नाहन में प्रगतिशील कोली समाज की जिला कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते प्रधान राजकुमार चौहान।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचित्र--
बुद्ध जयंती पर मेधावी बच्चे सम्मानित करेगा प्रगतिशील कोली समाज
जयंती को ग्रामीण क्षेत्र में मनाने का निर्णय, नाहन में तैयार की रूपरेखा
आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की भी करेंगे मदद : राजकुमार चौहान
नाहन में प्रगतिशील कोली समाज समिति सिरमौर की अहम बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। प्रगतिशील कोली समाज समिति सिरमौर भगवान बुद्ध की जयंती पर हर्षोल्लास से मनाएगी और बोर्ड की परीक्षाओं में बेहतर अंक लाने वाले समुदाय के बच्चों को सम्मानित करेगी। इस दौरान आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की भी मदद की जाएगी। खास बात यह रहेगी कि यह सम्मान समारोह शहर की बजाए ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा ताकि समुदाय के लोगों को संगठन से जोड़ा जा सके।
प्रगतिशील कोली समाज समिति सिरमौर की अहम बैठक नाहन में हुई जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान राजकुमार चौहान ने की, जबकि कार्यवाही का संचालन महासचिव उपेंद्र तोमर ने किया। बैठक में बुद्ध जयंती को बड़े स्तर पर मनाने को लेकर गहन वार्ता हुई। प्रधान राजकुमार चौहान ने कहा कि इस बार भी जयंती पर बोर्ड परीक्षाओं में 85 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले मेधावी बच्चे पुरस्कृत किए जाएंगे। इसके अलावा आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की भी मदद की जाएगी।
महासचिव उपेंद्र तोमर ने कहा कि समारोह इस बार भी ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ ले सकें। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष व शिलाई मंडल के अध्यक्ष सुनील वर्मा, नाहन मंडल के अध्यक्ष दीप चंद ने इस समारोह को सैनवाला या मोगीनंद में मनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि पिछली बार कार्यक्रम में सम्मानित हुए अधिक बच्चे इन्हीं क्षेत्रों से थे। ऐसे में यह कार्यक्रम इन क्षेत्रों में हो तो बेहतर है।
विज्ञापन
हितेंद्र सिंह, अमर सिंह, सुभाष तोमर, राजेश कुमार, बाबू राम पंवार ने कहा कि बुद्ध जयंती से पूर्व एक बैठक जरूर बुलाई जाए ताकि स्थान और कार्यक्रम की रूपरेखा को बेहतर ढंग से तैयार किया जा सके।
इस पर प्रधान राजकुमार चौहान ने सभी सदस्यों की सहमति से अगली बैठक 20 अप्रैल को बुलाने का निर्णय लिया। बैठक में मौजूद शिलाई मंडल के अध्यक्ष एवं डाॅ. भीमराव आंबेडकर जागृति मंच के अध्यक्ष सुनील वर्मा ने बताया कि बुद्ध जयंती से पहले अप्रैल माह में शिलाई में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती बड़े स्तर पर मनाई जाएगी। इसमें जिले के विभिन्न भागों से लोग आएंगे। उन्होंने कहा कि यह जयंती ऐतिहासिक होने जा रही है। इसमें प्रगतिशील कोली समाज समिति समेत दूसरे संगठनों का भी सहयोग रहेगा।
-- -- संवाद