{"_id":"570e4e934f1c1b284c4a6abf","slug":"kheri-water-project-transfarmer-burnt-nahan-city-supply-effected","type":"story","status":"publish","title_hn":"खैरी पेयजल योजना के ट्रांसफार्मर में धमाका, आपूर्ति ठप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खैरी पेयजल योजना के ट्रांसफार्मर में धमाका, आपूर्ति ठप
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
Updated Wed, 13 Apr 2016 07:20 PM IST
विज्ञापन
water crisis in mp
- फोटो : water crisis in mp
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की लीड खबर...
विज्ञापन
नाहन के अधिकतर क्षेत्रों में दो दिन तक बाधित रहेगी सप्लाई
क्षेत्र की करीब 30 हजार जनसंख्या वाला क्षेत्र रहेगा प्रभावित
पहले ही कम पानी ही किल्लत झेल रही है दो दर्जन कालोनी
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन(सिरमौर)। नाहन शहरी क्षेत्र के लिए मुख्य खैरी पेयजल आपूर्ति योजना के ट्रांसफार्मर में बुधवार दोपहर को जोरदार धमाका हुआ। इसके बाद से उठाऊ पेयजल योजना ठप है। दोपहर करीब 2 बजे योजना के लिए लगाए गए ट्रांसफार्मर में जोरदार धमाका हुआ। बिजली बंद होने से पंपिंग ठप हो गई है। वीरवार, 14 अप्रैल को शहरी क्षेत्र के करीब 30 से 35 हजार आबादी को पीने का पानी नहीं मिलेगा।
सूचना मिलने पर आईपीएच विभाग के सहायक अभियंता नजीर हुसैन व कनिष्ठ अभियंता प्रदीप कुमार खैरी योजना स्थल पर पहुंचे। योजना को ठीक करने में कम से कम एक से दो दिन लग सकते हैं। दोपहर 2 बजे खैरी उठाऊ पेयजल योजना की ट्रांसफार्मर पंप मशीन में जोरदार धमाका हुआ। शहर की इस योजना से नाहन को रोज करीब 25 लाख लीटर पेयजल आपूर्ति होती है। धमाके के बाद से योजना ठप्प हो गई है। बिजली बोर्ड के ट्रांसफार्मर जोड़े जाने तक योजना प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन
नाहन नगर परिषद क्षेत्र के नया बाजार, अमरपुर मोहल्ला, गोविंदगढ़, बढ़ा चौक, जिलाधीश कार्यालय, हाउसिंग बोर्ड समेत विभिन्न कार्यालयों की पेयजल आपूर्ति बाधित होगी। नाहन शहरी की 28 हजार व आसपास लगते क्षेत्र को मिला कर करीब 35 हजार जनसंख्या को पेयजल आपूर्ति में दिक्कतें आएंगी।
विज्ञापन
वहीं, नाहन की दूसरी योजना नहर स्वार से क्षेत्र को करीब 7 लाख पेयजल उपलब्ध होता है। इस योजना में भी पेयजल आपूर्ति समय दिक्कतें आ रही हैं। खैरी स्कीम से प्रतदिन 25 लाख लीटर पानी लिफ्ट होता हे।
उधर, बिजली बोर्ड के अधिशाषी अभियंता पीसी दत्ता ने कहा कि खराब पड़े ट्रांसफार्मर को ठीक करने के विभागीय टीम जुट गई है। कुछ घंटों के बाद खैरी योजना से पेयजल आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
बाक्स
12 घंटे में सुचारु हो पेयजल योजना : डॉ. बिंदल
डॉ. राजीव बिंदल ने बुधवार दोपहर को खैरी पेयजल योजना के लिए लगाए गए ट्रांसफार्मर के खराब होने पर, उसे तत्काल ठीक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक 12 घंटे के बीच बिजली बोर्ड के अधिकारी मरम्मत कार्य कर पेयजल आपूर्ति बहाल करें। नाहन शहर में पहले ही पेयजल किल्लत रहती है। विभाग को युद्ध स्तर पर ट्रांसफार्मर की मरम्मत करनी होगी। -------------------------
सुरेश तोमर
----