{"_id":"6aaa8a0106a16c41a60c527f","slug":"khelkood-in-dadhahu-nahan-news-c-177-1-ssml1028-189053-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा ददाहू स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा ददाहू स्कूल
विज्ञापन
ददाहू में प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर खेल मैदान का निरीक्षण करते अधिकारी। संवाद
सिटी स्पोर्ट्स
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू को करीब पांच वर्ष बाद जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर मिला है। स्कूल के खेल मैदान में 19 से 21 सितंबर तक अंडर-14 छात्राओं की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर बुधवार को स्कूल परिसर में बैठक आयोजित की गई। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों से सहयोग मांगा गया। इसके बाद खेल मैदान का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए तहसीलदार ददाहू जयसिंह ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र के लिए यह गौरव की बात है कि ददाहू को जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर मिला है। उन्होंने संबंधित विभागों को अपनी जिम्मेदारियां पूरी मुस्तैदी से निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के दौरान बिजली, पेयजल, शौचालय, आवास और स्वास्थ्य जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं पर्याप्त रूप से उपलब्ध रहनी चाहिए। उन्होंने बताया कि 18 सितंबर की शाम को प्रतियोगिता से संबंधित व्यवस्थाओं का अंतिम निरीक्षण किया जाएगा।
प्रतियोगिता के प्रबंधक सचिव एवं स्कूल के प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने बताया कि जिला के सभी 16 शिक्षा खंडों से करीब 450 छात्राएं प्रतियोगिता में भाग लेंगी। इनके साथ करीब 70 अध्यापक भी प्रतियोगिता का हिस्सा बनेंगे। उन्होंने प्रतियोगिता की तैयारियों और विभिन्न गतिविधियों की जानकारी बैठक में साझा की।
विज्ञापन
इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य दीप राम शर्मा, एसएचओ प्रियंका वर्मा, पंचायत निरीक्षक राजेश शर्मा, प्रो. रमेश कुमार, जगदीश सैनी, ददाहू पंचायत प्रधान पंकज गर्ग, बीडीसी सदस्य वीर सिंह ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।-- -- --
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू को करीब पांच वर्ष बाद जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर मिला है। स्कूल के खेल मैदान में 19 से 21 सितंबर तक अंडर-14 छात्राओं की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर बुधवार को स्कूल परिसर में बैठक आयोजित की गई। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों से सहयोग मांगा गया। इसके बाद खेल मैदान का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए तहसीलदार ददाहू जयसिंह ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र के लिए यह गौरव की बात है कि ददाहू को जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर मिला है। उन्होंने संबंधित विभागों को अपनी जिम्मेदारियां पूरी मुस्तैदी से निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के दौरान बिजली, पेयजल, शौचालय, आवास और स्वास्थ्य जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं पर्याप्त रूप से उपलब्ध रहनी चाहिए। उन्होंने बताया कि 18 सितंबर की शाम को प्रतियोगिता से संबंधित व्यवस्थाओं का अंतिम निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के प्रबंधक सचिव एवं स्कूल के प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने बताया कि जिला के सभी 16 शिक्षा खंडों से करीब 450 छात्राएं प्रतियोगिता में भाग लेंगी। इनके साथ करीब 70 अध्यापक भी प्रतियोगिता का हिस्सा बनेंगे। उन्होंने प्रतियोगिता की तैयारियों और विभिन्न गतिविधियों की जानकारी बैठक में साझा की।
विज्ञापन
इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य दीप राम शर्मा, एसएचओ प्रियंका वर्मा, पंचायत निरीक्षक राजेश शर्मा, प्रो. रमेश कुमार, जगदीश सैनी, ददाहू पंचायत प्रधान पंकज गर्ग, बीडीसी सदस्य वीर सिंह ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।