{"_id":"6a96d126c88f76d2740c3737","slug":"khalsa-sports-club-came-forward-to-save-the-playground-court-nahan-news-c-177-1-ssml1030-187697-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: खेल मैदान कोर्ट को बचाने के लिए खालसा स्पोर्ट्स क्लब आया आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: खेल मैदान कोर्ट को बचाने के लिए खालसा स्पोर्ट्स क्लब आया आगे
विज्ञापन
बास्केटबाल का नया कोर्ट बचाने को आगे आए खालसा स्पोर्ट्स क्लब। संवाद
लोहे के खंभे लगाकर बास्केटबॉल कोर्ट को पार्किंग बनने से बचाया
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। युवाओं की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए नगर परिषद ने पुलिस मैदान में करीब 14 लाख रुपये की लागत से बास्केटबॉल कोर्ट तैयार किया, लेकिन कुछ समय से लोग इसे वाहन पार्किंग के लिए इस्तेमाल कर रहे थे। मैदान में वाहनों की आवाजाही से फर्श खराब होने के साथ बच्चों को खेलने में भी परेशानी हो रही थी। अब खालसा स्पोर्ट्स क्लब पांवटा साहिब ने पहल करते हुए मैदान को पार्किंग से मुक्त कराने का प्रयास किया है।
नगर परिषद ने युवाओं के लिए आधुनिक बास्केटबॉल कोर्ट तैयार किया था। इसके बावजूद पिछले कुछ समय से मैदान में कारें और दोपहिया वाहन खड़े किए जा रहे थे। लोग मैदान के बीचों-बीच वाहन पार्क कर देते थे, जिससे कोर्ट की फर्श को नुकसान पहुंच रहा था। साथ ही बच्चों के लिए खेलना भी मुश्किल हो गया था।
समस्या को देखते हुए खालसा स्पोर्ट्स क्लब के सदस्यों ने स्वयं पहल की। क्लब अध्यक्ष परमजीत सिंह बंगा के नेतृत्व में गुरजीत सिंह, गुरनाम सिंह बंगा, परविंदर सिंह और सुखविंदर सिंह सहित अन्य सदस्यों ने पैसा इकट्ठा किया और मैदान के चारों ओर लोहे के खंभे गाड़कर बैरिकेडिंग कर दी। इससे अब मैदान में वाहनों का प्रवेश नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन
क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि यदि मैदान को वाहनों की पार्किंग के लिए इसी तरह खुला छोड़ दिया जाता तो 14 लाख रुपये की सरकारी राशि बर्बाद हो जाती। उनका उद्देश्य बच्चों को खेलने के लिए साफ-सुथरा और सुरक्षित मैदान उपलब्ध कराना है। क्लब ने नगर परिषद से मैदान के रखरखाव के लिए स्थायी व्यवस्था करने की भी अपील की है।