{"_id":"670523fc45386b901a054ad4","slug":"keral-utsav-in-tikio-school-nahan-news-c-177-1-ssml1028-134141-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: टोकियो स्कूल के विद्यार्थी केरल की संस्कृति से होंगे परिचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: टोकियो स्कूल के विद्यार्थी केरल की संस्कृति से होंगे परिचित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोकियो स्कूल के विद्यार्थी केरल की संस्कृति से होंगे परिचित
स्कूल में तीन दिवसीय केरल उत्सव का प्रारंभ, होंगी कई गतिविधियां
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टोकियो में मंगलवार को तीन दिवसीय केरल उत्सव आरंभ हुआ। इस उत्सव के अंतर्गत तीन दिन तक विद्यार्थियों को केरल राज्य की संस्कृति से परिचित करवाया जाएगा। इस दौरान विद्यालय में केरल की वेशभूषा, केरल के व्यंजन और केरल की रंगोली स्पर्धा होगी। इन स्पर्धाओं में स्कूल के सभी सदन भाग लेंगे।
प्रधानाचार्य डॉ. संजीव अत्री ने बताया कि पहले दिन केरल की रंगोली स्पर्धा आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने केरल की रंगोली बनाकर उनकी संस्कृति को जाना। बुधवार को केरल के व्यंजनों की स्पर्धा होगी। इसके बाद केरल की संस्कृति पर एक चित्र प्रदर्शनी और सिनेमा शो भी आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता के अंतिम दिन विद्यालय को गोद लेने वाले उद्योगपति नासिर रावत विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का संयोजन अध्यापिका अनीता कपूर कर रही हैं।
-- -- संवाद