फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   kavi sammelan in nahan

Sirmour News: दादी मां अब कोई कहानी नहीं सुनाती.., कविता से बांधा समां

Tue, 15 Sep 2026 12:13 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
kavi sammelan in nahan
नाहन में कवि सम्मेलन के बाद युवा कवि को प्रमाण पत्र भेंट करते मुख्यातिथि। संवाद
चित्र--
विज्ञापन








संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। हिंदी दिवस पर शंखनाद सामाजिक संस्था की ओर से नाहन में जिलास्तरीय कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें शिक्षाविद और समाजसेवी अशरफ अली मुख्यातिथि रहे। कुल्लू से पहुंचे आलोचक एवं साहित्यकार गणेश गनी विशिष्ट अतिथि रहे। साहित्यकार दिलीप वशिष्ठ ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, जबकि प्रसिद्ध मंच संचालक एवं कवि भुवन जोशी ने मंच संचालन किया।
इसमें एक दर्जन नवोदित रचनाकारों को भी मंच प्रदान किया गया। इनमें तुषार चौहान, अनुज कुमार, ब्रह्मांश, गौरव पुंडीर, ऋषिका भगत, शिवांगी शर्मा, शिवानी चौहान, चेतना, गुलशन, रजनीश और शाश्वत पुंडीर सहित अन्य रचनाकार शामिल रहे। दीपचंद कौशल ने कई बोलियों भाषा से हुई हिंदी समृद्ध, यह धारा.., सरला गौतम ने हिंदी राग नहीं, अनुराग नहीं.., और ऋषिका भगत ने बारिश का मौसम.., कविता प्रस्तुत की।
विज्ञापन


गौरव पुंडीर ने परिवार की जिम्मेदारी है पिता.., अश्विन पुंडीर ने शिमला की सर्दी में वो रात भर जागती रही.., और अनुज कुमार ने अपने बदन के संताप को लाख छुपाए बैठा है.., रचना सुनाई। मुकेश सहोत्रा ने दूर शोर से शांत वाटिका में बैठी.., मौ. कय्यूम सैय्यद ने दादी मां अब कोई कहानी नहीं सुनाती.., सुनीता भारद्वाज ने हिंदी भारत देश का गान और सम्मान.., और अर्चना शर्मा ने सोच रही हूं क्या लिखूं.., कविता प्रस्तुत की। इसके अलावा गिरीश योगी ने क्या खोया, क्या पाया जग में.., दीपराज विश्वास ने जो अपने कदमों में रखता था सारी दुनिया.., और डॉ. श्रीकांत अकेला ने भोर की ठंडी हवा में से सी बेचैनियां हैं.., कविता सुनाकर समां बांधा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मेलन में दीपचंद कौशल, भुवन जोशी, सरला गौतम, अर्चना शर्मा, मीनाक्षी वर्मा, प्रताप पाराशर, गणेश गनी, अशरफ अली, सुनीता भारद्वाज, दीपराज विश्वास, डॉ. श्रीकांत अकेला, मुकेश सहोत्रा, मौ. कय्यूम सैय्यद, गिरीश योगी, चेतना सिंह और नीरपावन समेत कई साहित्यकारों ने रचनाएं प्रस्तुत कीं।------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed