{"_id":"6aa931d6a881fa10d4031c08","slug":"karate-belt-grading-in-nahan-nahan-news-c-177-1-ssml1028-188965-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में 16 विद्यार्थियों ने हासिल की नई क्यू ग्रेडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में 16 विद्यार्थियों ने हासिल की नई क्यू ग्रेडिंग
विज्ञापन
नाहन में बेल्ट परीक्षा उतीर्ण करने वाले प्रशिक्षु प्रमाण पत्रों के साथ। संवाद
सचित्र--
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन(सिरमौर)। वारटाइम कॉम्बैट सिस्टम नाहन में कराटे क्यू बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा का संचालन ग्लोबल शोटोकान कराटे फेडरेशन के मुख्य प्रशिक्षक जावेद उल्फत के मार्गदर्शन में हुआ। परीक्षा में विद्यार्थियों की कराटे तकनीक, अनुशासन, एकाग्रता, शारीरिक क्षमता और आत्मविश्वास का परीक्षण किया गया।
परीक्षा में सफल रहे 16 विद्यार्थियों को उनकी नई क्यू ग्रेडिंग के प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इनमें देवांशी पाथे ने चौथी क्यू में पर्पल बेल्ट, अबीर वालिया ने छठी क्यू में ब्लू बेल्ट और हिमानीश सिंह ठाकुर, आध्या परमार और अयांश शर्मा ने सातवीं क्यू में ग्रीन बेल्ट हासिल की।
इसी तरह त्रिशा सैनी, चिराग और बियांका तनेजा ने आठवीं क्यू में ऑरेंज बेल्ट प्राप्त की। अलंकृता, श्रेयान बंसल, मोक्ष पंवार, शिवाय ठाकुर और आद्या श्री ठाकुर ने नौवीं क्यू में येलो बेल्ट हासिल की। कृष्ण, सार्थक बधलान और भार्गव पंवार ने दसवीं क्यू में येलो बेल्ट प्राप्त की।
विज्ञापन
इस अवसर पर मुख्य प्रशिक्षक जावेद उल्फत ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि कराटे में बेल्ट केवल रंग नहीं, बल्कि मेहनत, अनुशासन, निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अभ्यास जारी रखने और तकनीकी स्तर में निरंतर सुधार करने के लिए प्रेरित किया।-- -- -- --
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन(सिरमौर)। वारटाइम कॉम्बैट सिस्टम नाहन में कराटे क्यू बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा का संचालन ग्लोबल शोटोकान कराटे फेडरेशन के मुख्य प्रशिक्षक जावेद उल्फत के मार्गदर्शन में हुआ। परीक्षा में विद्यार्थियों की कराटे तकनीक, अनुशासन, एकाग्रता, शारीरिक क्षमता और आत्मविश्वास का परीक्षण किया गया।
परीक्षा में सफल रहे 16 विद्यार्थियों को उनकी नई क्यू ग्रेडिंग के प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इनमें देवांशी पाथे ने चौथी क्यू में पर्पल बेल्ट, अबीर वालिया ने छठी क्यू में ब्लू बेल्ट और हिमानीश सिंह ठाकुर, आध्या परमार और अयांश शर्मा ने सातवीं क्यू में ग्रीन बेल्ट हासिल की।
विज्ञापन
इसी तरह त्रिशा सैनी, चिराग और बियांका तनेजा ने आठवीं क्यू में ऑरेंज बेल्ट प्राप्त की। अलंकृता, श्रेयान बंसल, मोक्ष पंवार, शिवाय ठाकुर और आद्या श्री ठाकुर ने नौवीं क्यू में येलो बेल्ट हासिल की। कृष्ण, सार्थक बधलान और भार्गव पंवार ने दसवीं क्यू में येलो बेल्ट प्राप्त की।
विज्ञापन
इस अवसर पर मुख्य प्रशिक्षक जावेद उल्फत ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि कराटे में बेल्ट केवल रंग नहीं, बल्कि मेहनत, अनुशासन, निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अभ्यास जारी रखने और तकनीकी स्तर में निरंतर सुधार करने के लिए प्रेरित किया।