{"_id":"6989cfe6607fc7acd20ec9fa","slug":"kansar-school-students-education-tour-nahan-news-c-177-1-ssml1028-171548-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: विद्यार्थियों ने जाना ऑटोमोबाइल्स में कैसे बनाए कॅरिअर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: विद्यार्थियों ने जाना ऑटोमोबाइल्स में कैसे बनाए कॅरिअर
विज्ञापन
सचित्र--
-राजकीय उच्च विद्यालय कांसर के विद्यार्थियों ने किया शैक्षिक भ्रमण
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। शिक्षा खंड माजरा के अंतर्गत आने वाले राजकीय उच्च विद्यालय कांसर के विद्यार्थियों को एक दिन के शैक्षणिक भ्रमण पर राजकीय बहुतकनीकी संस्थान पांवटा साहिब (धौलाकुआं) ले जाया गया। समग्र शिक्षा के अंतर्गत प्री वोकेशनल ग्रांट के तहत छठी से 8वीं कक्षा के 41 विद्यार्थियों ने एक दिन का शैक्षिक भ्रमण किया।
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान पांवटा साहिब (धौलाकुआं) के प्रधानाचार्य विजय चौहान ने बच्चों को अपना कॅरिअर बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के डिप्लोमा के बारे में जानकारी दी। वहीं, कॉलेज के लेक्चरर दीपक संधू ने बच्चों को ऑटोमोबाइल्स में कॅरिअर बनाने की जानकारी दी। बच्चों ने कंप्यूटर लैब, लाइब्रेरी सहित मशीनों के उपयोग की जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर बच्चों के साथ विद्यालय के कार्यवाहक मुख्याध्यापक किशोर भारद्वाज, नेहा शर्मा और बबिजा शर्मा मौजूद रहे।
-- -- संवाद