{"_id":"66ec235ceb9fce112106b60d","slug":"jbt-taught-tricks-to-deal-with-challenges-nahan-news-c-177-1-ssml1028-132806-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: जेबीटी को चुनौतियों से निपटने के सिखाए गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: जेबीटी को चुनौतियों से निपटने के सिखाए गुर
विज्ञापन
जिले में तैनात नए 69 शिक्षकों की डाइट नाहन में कार्यशाला जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर में बैचवाइज भर्ती से तैनात हुए जेबीटी अध्यापकों को बच्चों को सरल तरीके से पढ़ाने और कक्षाओं में पेश आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है।
डाइट नाहन में चल रही 15 दिवसीय कार्यशाला के दौरान प्रशिक्षित स्रोत व्यक्ति इन विषयों पर जेबीटी को प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं। इस कार्यशाला में 68 जेबीटी भाग ले रहे हैं। जिला परियोजना अधिकारी हिमांशु भारद्वाज ने बताया कि कार्यशाला के अंतिम दिन जेबीटी का पोस्ट टेस्ट लिया जाएगा। इसके माध्यम से जेबीटी अध्यापकों का मूल्यांकन किया जाएगा कि उन्होंने इस प्रशिक्षण में क्या सीखा है और कितना सीखा है। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य अध्यापकों के अंदर ज्ञान और जरूरी स्किल का विकास करना है। ताकि सरल तरीके व एक्टिविटी बेस्ड माध्यम से अध्यापन को प्रभावशाली बनाया जा सके।
कार्यशाला समन्वयक संतराम शर्मा ने बताया कि प्रत्येक दिन चार सेशन आयोजित किये जा रहे हैं, तीन सेशन करिकुलम बेस्ड एक्टिविटी आधारित हैं।